विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर की दादी बेसब्र हैं बांबे वेलवेट के लिए, रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Mon, 11 May 2015 08:20 PM (IST)Updated: Mon, 11 May 2015 08:36 PM (IST)

रणबीर कपूर स्टारर बॉम्बे वेल्वेट इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। वह रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (अमित कर्ण)। रणबीर कपूर स्टारर बॉम्बे वेल्वेट इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। वह रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है। लिहाजा वे खुद और पूरा कपूर परिवार उसको लेकर उत्सुक है। खबर है कि बुधवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर के लिए रखी गई है।

उसमें पूरा कपूर परिवार व करीबी फैमिली फ्रेंड्स रह सकते हैं। दादी से पहले उनके पिता ऋषि कपूर पहले ही फिल्म देख चुके हैं। उन्हें फिल्म व रणबीर कपूर का काम बेहद पसंद आया है। वे रणबीर की तारीफ भी कर चुके हैं। अब देखते हैं कि रणबीर की दादी को फिल्म पसंद आती है कि नहीं। गौरतलब है कि इससे पहले उनकी दादी को रॉकस्टार में रणबीर का काम बहुत पसंद आया था। उन्होंने खुश होकर रणबीर को उनके दिवंगत दादा पृथ्वीराज कपूर का मेडल प्रदान किया था। बॉम्बे वेल्वेट देखकर वे रणबीर को क्या सौगात देती हैं, वह देखने और सुनने वाली बात होगी।

पढ़ें : शादी के ऐलान के बाद रणबीर ने कट्रीना के साथ देखी फिल्म

रणबीर को इसलिए शादी को लेकर खुलकर आना पड़ा सामने!