विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranbir Kapoor की Ramayana में पॉपुलर 'कपूर' एक्टर की हुई एंट्री? आमिर खान संग कर चुके हैं काम

Published: Tue, 30 Jul 2024 03:59 PM (IST)

रामायण की पूरी टीम इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म में से एक बनाने के लिए जमकर ...और पढ़ें

रामायण में हुए एक और कपूर एक्टर की एंट्री, (X Image)
रामायण में हुए एक और कपूर एक्टर की एंट्री, (X Image)

HighLights

  1. रामायण को लेकर आई अपडेट
  2. नितेश तिवारी कर रहे हैं डायरेक्ट
  3. सई पल्लवी लीड रोल में शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की मैग्नम ओपस रामायण को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है। फिल्म में सुपरस्टार रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। ऐसे में फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। अब तक सोशल मीडिया पर एक्टर के कई फैन मेड तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। वहीं, रामायण को लेकर अपडेट आई है।

रामायण को लेकर सबसे दिलचस्पी दर्शक इसकी स्टार कास्ट को लेकर दिखा रहे हैं। माइथोलॉजिकल ड्रामा पर बन रही इस कथा को नए अंदाज में देखने के लिए लोग बेहद एक्साइटेड हैं। इस बीच रणबीर कपूर की फिल्म में एक और पॉपुलर एक्टर ने एंट्री कर ली है।

यह भी पढ़ें- Ramayana एक्टर Ranbir Kapoor ने सनातन धर्म की ओर किया रुख, कहा- अध्ययन के साथ बढ़ रहा है विश्वास

किस एक्टर की हुई एंट्री ?

रामायण में रणबीर कपूर के साथ फीमेल लीड में साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी शामिल हैं। फिल्म में वो सीता का किरदार निभा रही हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, अब फिल्म में जिस एक्टर की एंट्री हुई है वो हैं कुणाल कपूर। रामायण में एक्टर कन्फर्म हो गए हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने किरदार के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। खबर के मुताबिक, अभिनेता अपनी भूमिका के लिए रिहर्सल और कॉस्ट्यूम ट्रायल में व्यस्त हैं।

आमिर खान संग कर चुके हैं काम

कुणाल कपूर रामायण में क्या रोल अदा करेंगे इसकी जानकारी अभी बाहर नहीं आ पाई है। बता दें कि कुणाल कपूर अब तक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं। इनमें मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती भी शामिल है। 

ये सितारे भी रामायण का हिस्सा

फिल्म रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जिन्होंने 'दंगल' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। रणबीर कपूर, जो कि इस परियोजना में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, पहले से ही फिल्म के लिए गहन तैयारी में लगे हुए हैं। अब कुणाल कपूर के शामिल होने से फिल्म की कास्ट और भी मजबूत हो गई है। रिपोर्ट की मानें तो रामायण की स्टार कास्ट में केजीएफ एक्टर यश भी शामिल हैं, जो रावण के रोल में दिखाई देंगे। इनके साथ एक्ट्रेस लारा दत्ता भी फिल्म का हिस्सा और शूर्पणखा के रोल में दिखाई दे सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Ramayana: रणबीर कपूर के 'राम' बनने पर 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने जताई आशंका, कहा- 'एनिमल के बाद कोई उन्हें...'