विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayan Serial: 'रामायण' के इस एपिसोड ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने शेयर किया वीडियो

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sun, 16 Apr 2023 12:20 PM (IST)

Ramayan Serial World Record रामानंद सागर के सीरियल रामायण ने आज से तीन साल पहले एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। ...और पढ़ें

Ramayan Serial World record laxman meghnath fight episode
Ramayan Serial World record laxman meghnath fight episode

नई दिल्ली, जेएनएन। 80 के दशक में सड़कों पर तब सन्नाटा पसर जाता था, जब मेगा सीरियल रामायण का टेलीकास्ट टीवी पर हर रविवार को किया जाता था। लोग नहाकर, पूरी आस्था के साथ टीवी के सामने बैठ जाते थे। घर-घर में सीरियल के पात्र चर्चा का विषय बन गए थे। साल 2020 में इतिहास ने फिर अपने आप को दोहराया, जब कोरोना महामारी के दौरान संपूर्ण लॉकडाउन में इसे फिर से टेलीकास्ट किया गया। 'रामायण' एपिसोड्स ने रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी हासिल की थी।

रामायण के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड

दरअसल, रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख लोगों को याद दिलाया है कि 3 साल पहले आज के ही दिन, यानी 16 अप्रैल को 2020 को रामायण के उस एपिसोड को टेलीकास्ट किया गया था जिसमें लक्ष्मण और मेघनाद का युद्ध दिखाया गया था। इस एपिसोड को काफी पसंद किया गया। तब इसे 77.7 मिलियन व्यूअरशिप मिली। यानी इसे तब 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था, जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था।

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

सुनील लहरी ने शेयर की पोस्ट

रामायण में लक्षम्ण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने दर्शकों को धन्यवाद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- आज ही के दिन 16 अप्रैल 2020 में रामायण के लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध वाले एपिसोड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जो, ये अपने आप में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। 77.7 मिलियन व्यूअरशिप के लिए आप सबका धन्यवाद, यह सब आप लोगों की वजह से संभव हो पाया। साथ ही उन्होंने लक्ष्मण और मेघनाद के युद्ध वाले सीन की कुछ झलक भी शेयर की।

लोगों के बीच आज भी हैं पॉपुलर

आपको बता दें कि इस सीरियल में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था तो विजय अरोड़ा मेघनाथ बने थे। सीरियल के सभी कलाकार अपने निभाए किरदारों के लिए हमेशा के लिए अमर हो गए। कुछ लोग आज भी अरुण गोविल को भगवान राम की तरह ही मानते हैं और उनसे अपील करते हैं कि वो फिर से एक बार उसी रूप में नजर आए।