Ramayan: 'राम' के बाद ट्विटर पर हुई 'रावण' की एंट्री? #RavanOnTwitter पर लोगों ने किए ये मजेदार ट्वीट
Ravan On Twitter सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में RavanOnTwitter हैशटेग ट्रेंड कर रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस लॉकडाउन में जब से रामायण का प्रसारण किया जा रहा है, तब से रामायण के किरदार काफी सुर्खियों में हैं। रामायण के किरदारों के जीवन से जुड़े के तथ्य सामने आ रहे हैं, जबकि रामायण की शूटिंग के दौरान की भी रोचक बातें पता चल रही हैं। इस बीच, सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर #RavanOnTwitter ट्रेंड कर रहा है और इसके पीछे की वजह रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के ट्विटर जॉइन करना है।
अरविंद त्रिवेदी ने बताया ट्विटर अकाउंट
बताया जा रहा है कि अरविंद त्रिवेदी ने ट्विटर जॉइन कर लिया है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक अकाउंट को अरविंद त्रिवेदी का अकाउंट बताया जा रहा है, जो कि वेरिफाई नहीं है और इसे अरविंद त्रिवेदी का ऑरिजनल अकाउंट बताया जा रहा है। हालांकि, अरविंद त्रिवेदी के नाम से कई और भी ट्विटर अकाउंट है, ऐसे में असली अकाउंट के बारे में बताया नहीं जा सकता है। अब लोग ट्विटर पर #RavanOnTwitter के साथ ट्वीट कर रहे हैं।
लोगों ने किए मजेदार ट्वीट
इसमें लोग मजाक भी कर रहे हैं और अलग अलग मीम शेयर कर रहे हैं। कई लोग इसे अरुण गोविल से भी जोड़ रहे हैं, क्योंकि हाल ही में अरुण गोविल के ट्विटर अकाउंट को भी वेरिफाई किया गया है। दावा किया गया था कि अरुण गोविल ने भी हाल ही में ट्विटर जॉइन किया है, जिन्होंने रामायण में राम का किरदार निभाया था।
** On hearing that Ravan too has opened an account on Twitter**
SHRI RAM :- pic.twitter.com/CYmaOuHWok— Shivansh Pal (@tweets_shivansh) April 19, 2020
After getting to know that RAVAN has recently joined Twitter
SRI LANKANS :- pic.twitter.com/98dyOaZJ5s— ASHISH कुमार TRIPATHI- ADVOCATE (@AKTripaathi) April 19, 2020
People: Oh! Finally Ravana has started using "technology".
Ravana: 👇#RavanOnTwitter pic.twitter.com/jZ85hbBwjL— Shubham Bhatt (@dungeonn_master) April 19, 2020
When Indrajit too joins the twitter. Suppose, Ravana supports BJP and Indrajit supports Congress on Twitter.
Ravana be like 👇#RavanOnTwitter pic.twitter.com/KYVRIgAYYW— Shubham Bhatt (@dungeonn_master) April 19, 2020
बता दें कि @arvindtrivedi_ वाले अकाउंट से ट्वीट किया गया है, जिसमें कहा गया है, 'बच्चों के कहने पर और आपके प्रेम के कारण मैं Twitter पर आया हूँ, यह मेरी Original ID है। आज 18 अप्रैल 2020 को जो भी इस #tweet को #RavanOnTwitter के साथ #retweet करेगा मैं निःसंकोच उन्हने #FOLLOW करुंगा।' वहीं इस अकाउंट के इंट्रो में लिखा है- '350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और श्रीराम के आशीर्वाद से रामायण में रावण का किरदार निभाया था। दसवीं लोकसभा सदस्य।'