Move to Jagran APP

दूरदर्शन के बाद 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण निजी चैनलों पर, जानिए कब और कहां?

Ramayan and Mahabharat 24 मार्च को पहले लॉकडाउन के एलान के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से रामायण और महाभारत धारावाहिकों के पुन प्रसारण का एलान किया गया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 04 May 2020 08:53 AM (IST)Updated: Mon, 04 May 2020 07:38 PM (IST)
दूरदर्शन के बाद 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण निजी चैनलों पर, जानिए कब और कहां?
दूरदर्शन के बाद 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण निजी चैनलों पर, जानिए कब और कहां?

नई दिल्ली, जेएनएन। दूरदर्शन पर रामायण के प्रसारण ने कामयाबी की नई दास्तां लिखी। टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर रहते हुए रामायण ने दुनियाभर में सबसे अधिक देखे जाने वाले शो का रिकॉर्ड भी कायम किया। 16 अप्रैल को प्रसारित हुए एपिसोड को दुनियाभर में 7 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा, जो सबसे लोकप्रिय और चर्चित शो गेम्स ऑफ़ थ्रोन से भी कहीं ज़्यादा है। रामायण की इस बेतहाशा कामयाबी के मद्देनज़र अब इस पौराणिक धारावाहिक का प्रसारण निजी चैनल पर भी किया जा रहा है। 

loksabha election banner

रामानंद सागर की रामायण का टेलीकास्ट अब स्टारप्लस पर होने जा रहा है। इसकी जानकारी चैनल ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी है। चैनल की ओर से किये गये ट्वीट के अनुसार रामायण का प्रसारण आज 4 मई शाम 7.30 बजे से शुरू हो रहा है- ''अयोध्या के वासी, पुरुषों में सर्वोत्तम, सबके प्रिय मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की कहानी रामायण 4 मई से, सोमवार से रविवार शाम 7.30 बजे स्टारप्लस पर।''  

दूसरी ओर, कलर्स टीवी चैनल आज 4 मई से बीआर चोपड़ा की महाभारत दिखाएगा। चैनल ने रविवार को ट्वीट करके समय के बारे में बताया- तैयार हो जाइए एक बार फिर देखने के लिए महाभारत की अनोखी कहानी, कल से हर दिन शाम 7 बजे सिर्फ़ कलर्स पर। 

बता दें, 24 मार्च को पहले लॉकडाउन के एलान के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से रामायण और महाभारत धारावाहिकों के पुन: प्रसारण का एलान किया गया था। 28 मार्च से रामायण डीडी नेशनल और महाभारत डीडी भारती पर प्रसारित होना शुरू हुई। डीडी नेशनल पर धारावाहिक का प्रसारण दो वक़्त सुबह 9 बजे और रात को 9 बजे तय किया गया। वहीं, महाभारत दोपहर 12 बजे और शाम को 7 बजे प्रसारित की गयी। 

दोनों शोज़ ने एक बार फिर दर्शकों को बड़ी तादाद में आकर्षित किया। लोगों ने इस प्रसारण के ज़रिए अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किया। रामायण ने व्यूअरशिप के नई रिकॉर्ड बनाये और इन शोज़ की बदौलत दूरदर्शन नम्बर वन चैनल बन गया। टीआरपी चार्ट्स में टॉप 5 शोज़ में निजी चैनलों के शोज़ की जगह दूरदर्शन के रामायण और महाभारत ने ले ली थी। महाभारत का प्रसारण इस वक़्त डीडी रेट्रो पर भी हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.