विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adipurush: 60 सेकेंड में देखें सकते हैं रामानंद सागर की रामायण, आदिपुरुष पर पड़ी भारी, वीडियो वायरल

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 21 Jun 2023 12:46 PM (IST)

साउथ स्टार प्रभास कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ओम ...और पढ़ें

Photo Credit: Adipurush ramanand sagar Ramayana Video
Photo Credit: Adipurush ramanand sagar Ramayana Video

नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush: डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म '​आदिपुरुष' को लेकर इस वक्त घमासान मचा हुआ है। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म ने रिलीज के बाद से ही विवादों में है। '​आदिपुरुष' पौराणिक कथा रामायण से प्रेरित है। ऐसे में इस मूवी के किरदार के गेटअप और इसके डायलॉग्स को लेकर लोगों में काफी गुस्सा भरा हुआ है।

कई शहरों में इस फिल्म को बैन कराने की मांग की जा रही है। बता दें कि आज भी दर्शकों के दिलों में रामानंद सागर की रामायण बसती है। 1987 में आए निर्देशक रामानंद के शो में राम सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सभी किरदारों को लोग आज भी भगवान का दर्जा देते हैं।

ऐसे में 'आदिपुरुष' से ने लोगों की भावनाओं को काफी आहत किया। '​आदिपुरुष' रिलीज और विवादों के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप महज 60 सेकेंड में रामायण सीरियल की पूरी झलक देख सकते हैं।

भगवान मान लोग आज भी छूते हैं पैर

रामानंद सागर के रामायण सीरियल में अरुण गोविल, दीपिका चिखालिया, सुनील लहरी और अरविंद त्रिवेदी जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस शो के किरदार यानी अरुण, दीपिका और सुनील लहरी से लोगों की भावनाएं ऐसी जुड़ी कि पब्लिक प्लेस पर ये लोग जहां भी मिलते लोग उनके पैर छूने लगते हैं। ऐसे में अब ऐसे में रामायण का एक शॅर्ट वीडियो क्लिप काफी पसंद किया जा रहा है।

'​आदिपुरुष' पर भारी पड़ा 60 सेकेंड के रामायण का क्लिप

ट्विटर पर रामायण का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्लिप में रामायण के सभी खास सीन को दिखाया गया है। इसमें राम और सीता के विवाह से लेकर उनके वनवास, सीता हरण और फिर रावण के अंत तक के सीन देखने को मिलेगें। रामायण का ये वीडियो महज 60 सेकेंड का है। इस वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर ये तक कहा है कि 3 घंटे की '​आदिपुरुष' से बेहतर 60 सेकेंट की रामायण है।