ऐसी दिखने लगी हैं 'राम तेरी गंगा मैली' की मंदाकिनी, पहली ही फिल्म से होने लगे थे बोल्डनेस के चर्चे
मंदाकिनी ने राम तेरी गंगा मैली में अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस से लोगों के दिल में जगह बना ली थी। लेकिन अभिनेत्री कभी भी अपनी पहचान टॉप अभिनेत्रियों में नहीं बना पाईं। उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां आती हैं जो अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में जगह बना लेती हैं। इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक थीं मंदाकिनी, जिन्होंने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन कुछ ही समय में मंदाकिनी रुपहले पर्दे से गायब हो गई थीं। अब सालों बाद मंदाकिनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिनमें आपके लिए उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।
मंदाकिनी ने 'राम तेरी गंगा मैली' में अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस से लोगों के दिल में जगह बना ली थी। लेकिन अभिनेत्री कभी भी अपनी पहचान टॉप अभिनेत्रियों में नहीं बना पाईं। उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली हालांकि उनके फैंस उन्हें भुला नहीं पाए। अब सालों बाद अभिनेत्री की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। जिसमें देखकर आपके लिए उन्हें पहचानना मुश्किल हो सकता है।
मंदाकिनी की ये तस्वीर मंदाकिनी ऑफिशियल नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई है। इस तस्वीर में मंदाकिनी काफी बदली सी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के चेहरे पर उनकी उम्र की छाया बी देखी जा सकती है। तस्वीर में मंदाकिनी नीले रंग का कढ़ाई वाला कुर्ता पहनी हैं। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग का दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है। इसके साथ उन्होंने आंखों पर गॉगल भी लगाया हुआ है। मंदाकिनी की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है।
हालांकि ये इंस्टाग्राम अकाउंट मंदाकिनी का आधिकारिक अकाउंट है या नहीं ये कहना मुश्किल है। लेकिन अभिनेत्री के फैंस उनकी इस तस्वीर पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उन्हें ब्यूटिफुल बता रहा है तो कोई कह रहा है कि आप पहले की तरह ही आज भी बेहद खूबसूरत हैं। मंदाकिनी की ये तस्वीर तेजी से वायरल भी हो रही है।
बता दें कि मंदाकिनी का नाम उनके करियर के शुरुआती दौर में ही अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ गया था। कहा जाता है कि इसके बाद ही मंदाकिनी का करियर भी चौपट हो गया था। उन्होंने दाउद संग रिश्ते को हमेशा ही खारिज किया था लेकिन उनकी कई तस्वीरें भी उस समय दाऊद के साथ सामने आई थीं। वहीं मंदाकिनी ने साल 1990 में डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली थी। अब मंदाकिनी योगा क्लास चलाती हैं और पति के साथ मिलकर तिब्बती दवाईयों का कारोबार भी करती हैं।