Move to Jagran APP

Ram Setu Teaser: अक्षय कुमार ने जारी किया 'राम सेतु' का टीजर, विज्ञान और विश्वास के बीच फिल्म करती है बहस

Akshay Kumar starrer Ram Setu Teaser Released अक्षय कुमार जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म राम सेतु काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी से लेकर इसके नाम पर हुए विवाद तक राम सेतु अब तक कई वजहों से चर्चा में रही है। 

By JagranEdited By: Vaishali ChandraPublished: Mon, 26 Sep 2022 11:59 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 11:59 AM (IST)
Ram Setu Teaser: अक्षय कुमार ने जारी किया 'राम सेतु' का टीजर, विज्ञान और विश्वास के बीच फिल्म करती है बहस
Akshay Kumar Starrer Ram Setu Teaser Released, Instagram post

नई दिल्ली, जेएनएन। Akshay Kumar Starrer Ram Setu Teaser Released: अक्षय कुमार बीते कुछ दिनों से अपनी मच अवेटेड फिल्म राम सेतु को लेकर कई सारी अपडेट शेयर कर रहे थे। उन्होंने फिल्म को लेकर कुछ साफ तो नहीं बताया, लेकिन फैंस से एक खास तोहफे का वादा जरूर किया था। फैंस के बेसब्री और बेताबी के बीच अब अक्षय ने अपनी फैंटेसी एडवेंचर फिल्म राम सेतु का टीजर रिलीज कर दिया है। जिसे देखकर लग रहा है कि फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स शानदार होंगे।

loksabha election banner

टीजर में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिज भागते- दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों भगवान राम की निशानी राम सेतु के अस्तित्व की खोज करते हुए दिख रहे हैं। इनमें गुंडे और माफिया भी शामिल हैं, जो राम सेतु का पुल को गिराना चाहते हैं। यहां देखें राम सेतु का टीजर,

ऐसा है अक्षय का किरदार

राम सेतु में अक्षय कुमार पुरातत्व विभाग में काम करने वाले एक नास्तिक आर्कियोलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ का किरादर निभा रहे हैं, जो फिल्म में राम सेतु के अस्तित्व को बचाने के लिए अपनी जान लगा देता है क्योंकि कुछ पावरफुल लोग इसे खत्म करना चाहते हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरूचा लीड रोल में हैं। इनके अलावा सत्यदेव कंचरण और एम. नासिर भी अहम किरदारों में हैं। राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। डायरेक्शन के साथ-साथ उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। राम सेतु से पहले अभिषेक परमाणु और तेरे बिन लादेन जैसी फिल्में बना चुके हैं। वहीं, फिल्म का प्रोडक्शन अरुणा भाटिया के केप ऑफ गुड फिल्म्स और विक्रम मल्होत्रा के अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।

दिवाली के मौके पर रिलीज होगी राम सेतु

राम सेतु को अक्षय कुमार दिवाली के मौके पर रिलीज करेंगे। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में दिवाली को सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। लंबी छुट्टी के चलते प्रोड्यूसर दिवाली को फिल्म के बिजनेस के लिए बेस्ट मानते हैं। ऐसे में अक्षय कुमार भले कैसे पीछे रहते हैं। राम सेतु  25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.