Move to Jagran APP

2022 में बड़े पर्दे पर आ सकती हैं ये माइथोलॉजिकल फिल्में, ‘रामायण’ से लकर ‘महाभारत’ तक ये रही पूरी लिस्ट

साल 2020 और 2021 भले ही बड़े पर्दे के लिए अच्छा ना रहा हो लेकिन आने वाला साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।अगले साल बड़े पर्दे पर आपको एक्शन से लेकर रोमांस तक सब दिखेगावहीं 2022 में ढेर सारी माइथोलॉजिकल फिल्में भी रिलीज़ हो सकती हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 03:14 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 03:14 PM (IST)
2022 में बड़े पर्दे पर आ सकती हैं ये माइथोलॉजिकल फिल्में, ‘रामायण’ से लकर ‘महाभारत’ तक ये रही पूरी लिस्ट
Photo credit - kangana ranaut and Akshay Kumar

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 और 2021 भले ही बड़े पर्दे के लिए अच्छा ना रहा हो, लेकिन आने वाला साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। अगले साल बड़े पर्दे पर आपको एक्शन से लेकर रोमांस तक सब दिखेगा, वहीं 2022 में ढेर सारीमाइथोलॉजिकल फिल्में भी रिलीज़ हो सकती हैं जिनमें आपको रामायण से लेकर महाभारत तक सब नज़र आएगी। चलिए दशहरा के मौके पर हम आपको उन माइथोलॉजिकल फिल्मों के बारे में बताते हैं जो अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं।

loksabha election banner

राम सेतु : अभिनेता अक्षय कुमार की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘राम सेतु’ लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिज़ और नुसरत भरूचा भी लीड रोल में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में पूजा अर्चना के बाद शुरू की गई थी। फिल्म की निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है की इसे अगले साल रिलीज़ किया जा सकता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

आदिपुरुष: ‘बाहुबली’ प्रभास और सैफ अली खान की ‘आदिपुरुष’ का इंतज़ार लोगों को बसब्री से है। फिल्म में प्रभास ‘राम’ की भूमिका में नज़र आएंगे, सैफ अली ख़ान ‘रावण’ बनेंगे तो वहीं कृति सेनन सीता की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन ओर राउत कर रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त 2022 में रिलीज़ होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

द इमोर्टल अश्वत्थामा : 'उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक' बाद निर्देशक आदित्य धर विक्की कौशल के साथ एक मायथोलॉजी फिल्म बनाएंगे। इस फिल्म का ऐलान हो चुका है और फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया गया है। ‘द 'इमोर्टल अश्वत्थामा’ भारतीय माइथोलॉजी और तकनीक का बेहतरीन मेल होगी और नायक एक सुपरहीरो होगा। इस साई-फाई जॉनर की फ़िल्म में विक्की कौशल ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में दिखेंगे। फ़िल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला कर रहे हैं। अभी तक फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है फिल्म अगले साल रिलीज़ हो सकती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

महाभारत : इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में नज़र आएंगी। फिल्म में वह द्रौपदी का किरदार निभाएंगी, जो कि महाभारत पर आधारित है। पहले खबर थी कि फिल्म 2021 में दिवाली पर रिलीज़ होगी, लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब ‘महाभारत’ अगले साल रिलीज़ होगी।

सीता : बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनोट ने हाल ही में ये ऐलान किया कि वो जल्द ही ‘सीता’ बनने वाली हैं। जयललिता के किरदार के बाद अब कंगना जल्द ही 'माता सीता' का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी।कुछ दिन पहले ही कंगना ने अपनी फिल्म का पोस्टर जारी किया है। फिल्म का निर्देशन आलौकिक देसाई कर रहे हैं। कुणाल कोहली ने इस फ़िल्म का एलान 2018 में किया था, मगर अब यह वेब सीरीज़ के रूप में दर्शकों के बीच पहुंचेगी। इस सीरीज़ में राम और सीता के रूप में नये चेहरे देखने को मिलेंगे। इस सीरीज़ का लेखन कमलेश पांडेय ने किया है, जबकि संगीत साजिद-वाजिद का है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.