विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakul-Jackky Wedding: शादी के बाद सामने आई कपल की पहली तस्वीर, शॉर्ट्स में दिखीं मिसेज रकुल प्रीत सिंह

Published: Thu, 22 Feb 2024 11:37 PM (IST)Updated: Thu, 22 Feb 2024 11:47 PM (IST)

Rakul-Jackky Wedding रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) मिस से अब मिसेज भगनानी (Jackky) बन गई हैं । शादी के ...और पढ़ें

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (Photo Instagram)
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rakul-Jackky New Photo: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने गोवा में अपनी ड्रीम वेडिंग की। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे है। इसी बीच अब कपल की नई फोटो सामने आई है, जिसे जैकी के कजिन भाई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- Jackky-Rakul Wedding Inside Photos: अर्जुन कपूर से लेकर अनन्या पांडे तक, इन सितारों ने कपल की शादी में लगाए चार-चांद

मिसेज भगनानी रकुल की पहली तस्वीर

रकुल प्रीत सिंह मिस से अब मिसेज भगनानी बन गई हैं। शादी के बाद इस न्यूली वेड कपल की एक फोटो सामने आई है, जिसे जैकी के चचेरे भाई निकी भगनानी ने शेयर किया है। इस फोटो में निकी 'भैया' और 'भाभी' के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

फोटो में देख सकते हैं रकुल शॉर्ट फ्लोरल जंपसूट पहने हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने हाथों की मेहंदी और चूड़ा पहना हुआ है। जो एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। तो वहीं, जैकी एक प्रिंटेड शर्ट पहने नजर आ है।

विदाई में नहीं रोईं रकुल 

 इसी बीच अब एक्ट्रेस का विदाई वीडियो सामने आया है, जिसमे रकुल विदाई की रस्म करती नजर आ रही हैं। इस मौके पर रकुल के चेहरे पर कोई उदासी नहीं बल्कि स्माइल देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस के आस-पास उनके परिवार के लोग भी नजर आ रहे हैं।

शादी में लगा था सितारों का मेल 

रकुल और जैकी की शादी में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा था। अक्षय कुमार से लेकर टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, शाहिद कपूर, आदित्य रॉय कपूर, मीरा राजपूत, वरुण धवन, नताशा दलाल, आयुष्मान खुराना समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- Rakul Preet Singh: पिता का घर छोड़ बाबुल के घर चलीं रकुल प्रीत सिंह, देखें एक्ट्रेस की विदाई की एक झलक