विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakhi Sawant Video: आदिल दुर्रानी संग कोर्ट-कचहरी में उलझीं राखी सावंत, अपना केस खुद चाहती हैं लड़ना

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 15 Feb 2023 03:14 PM (IST)

Rakhi Sawant Video राखी सावंत पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर इन दिनों कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। एक्ट्रेस ...और पढ़ें

Actress And Model Rakhi Sawant Video, Twitter
Actress And Model Rakhi Sawant Video, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant Video: राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ में मची उथल-पुथल से परेशान हैं। मां के निधन के बाद उनकी शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आया हुआ है। एक्ट्रेस ने पति आदिल दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसे लेकर कोर्ट केस भी चल रहा है और राखी कोर्ट- कचहरी के चक्कर काट रही हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि वो अपना केस खुद लड़ना चाहती हैं।

कोर्ट- कचहरी से परेशान हुईं राखी

राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर मारपीट और धोखाधड़ी कर पैसे लूटने का गंभीर आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस कोर्ट के बाहर अपनी वकील के साथ नजर आ रही हैं। आदिल को लेकर बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि अब वो उसकी पुलिस कस्टडी को लेकर परेशान है, जो शायद जल्द मिल जाए।

अपना केस खुद लड़ना चाहती हैं राखी 

कोर्ट के अंदर सुनवाई के दौरान हुई बहसबाजी के बारे में बताते हुए राखी ने कहा, मैं आजतक फिल्मों में कोर्ट कचहरी देखती आई हूं। अब रियल में देख रही हूं। दिल करता है कि मैं अपना केस खुद क्यों नहीं लड़ती।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आदिल की पुलिस कस्टडी के लिए परेशान राखी

एक्ट्रेस ने अपने वीकल को ओर इशारा करते हुए आगे कहा, आज कोर्ट में मैं सोच रही थी कि मैंने लॉ क्यों नहीं किया। खुदा ने ये जो आवाज दी है मुझे...जब आप कोर्ट में लड़ते हो तो मुझे लगता है कि मैं ही बोल रही हूं। अभी पुलिस को उसकी कस्टडी नहीं मिली है। आयोग और पुलिस यहां आई है, उसको मुंबई से भी पुलिस कस्टडी मिलनी चाहिए। ताकि मेरी जो इल्जाम है उस पर जांच हो सके। हो सकता है मैसूर पुलिस पहले उन्हें वहां ले जाए और फिर ऑर्थर रोड जेल लाया जाया। फिर यहां की कस्टडी शायद मिल सके क्योंकि यहां की कस्टडी तो चाहिए हमें।