विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakhi Sawant: आदिल के जेल जाते ही फिर से दुल्हन के जोड़े में नजर आईं राखी, दूल्हे का हाथ थामे वीडियो हुआ वायरल

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 24 Feb 2023 07:50 PM (IST)

राखी सावंत ने पति आदिल दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने पति पर मारपीट और धोखाधड़ी करने ...और पढ़ें

Photo Credit : Rakhi Sawant Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Rakhi Sawant Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant: कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत की पर्सनल लाइफ में इस वक्त काफी उथल-पुथल मची हुई है। कुछ समय पहले ही राखी ने आदिल दुर्रानी संग अपनी शादी का खुलासा किया था। इस खबर ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन दोनों के बीच परेशानियां इतनी बढ़ गई कि एक्ट्रेस अब कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रही हैं। अभी आदिल और राखी की शादी का बवाल खत्म भी नहीं हुआ कि एक्ट्रेस एक बार फिर से शादी के जोड़े में किसी और का हाथ थामे नजर आ रही हैं। राखी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी के जोड़े में किसी और का हाथ थामे राखी का वीडियो वायरल

उधर आदिल खान दुर्रानी जेल में हैं और इधर राखी सावंत एक बार फिर से शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं। राखी सावंत का एक वीडियो विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में राखी क्रीम और लाइट पिंक कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं। उनके साथ एक शख्स दूल्हे की तरह सजा हुआ क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहा है। राखी उस शख्स का हाथ पकड़ी नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक बार शादी कर ली है अब दुबारा...

वीडियो में राखी सावंत कहती हैं, 'एक बार शादी की है, अब दुबारा कभी नहीं चाहिए। ​जिंदगी में अब दुबारा शादी का जोड़ा नहीं पहनूंगी। मेरा एक ही दूल्हा है वो भी जेल में है।' बता दें कि राखी का ये गेटअप उनके आने वाले म्यूजिक वीडियो का है। उनका ये नया गाना एक सैड सॉन्ग हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ससुराल में नहीं मिली एंट्री

आपको बता दें कि हाल ही में राखी सावंत ने बताया कि वो अपने ससुराल पहुंची थीं, लेकिन किसी ने उन्हें घर में एंट्री नहीं दी। यहां तक कि घर के गेट पर ताला लगा दिया। एक्ट्रेस के मुताबिक, ससुराल वालों ने उनसे अच्छा बर्ताव नहीं किया।