जेल में बंद Rajpal Yadav, गुरुकुल के बच्चों ने गुल्लक तोड़कर की थी मदद; अब नाराज छात्रों को मनाएंगे 'छोटा पंडित'
Rajpal Yadav Debt Case: 9 करोड़ कर्ज मामले में राजपाल यादव की मदद करने के लिए गुरुकुल के बच्चे आगे ...और पढ़ें

राजपाल यादव ने गुरुकुल के बच्चों की मदद पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 9 करोड़ कर्ज मामले में जब राजपाल यादव (Rajpal Yadav) जेल में थे, तब कई सेलिब्रिटीज ने उनकी मदद की थी। सिर्फ सेलेब्स ही नहीं, बल्कि गुरुकुल के कुछ बच्चों ने भी उनकी मदद के लिए अपने गुल्लक तक तोड़ डाले थे।
राजपाल यादव की इस मुश्किल घड़ी में उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर में मौजूद एक गुरुकुल के बच्चों ने उनकी मदद की और खत भी लिखकर भेजा। मगर अब एक्टर से बच्चे काफी नाराज हैं। पहली बार राजपाल यादव ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है।
राजपाल यादव से नाराज हुए गुरुकुल के बच्चे
दरअसल, जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव उन बच्चों से नहीं मिले, जिन्होंने उनकी मदद की। इस वजह से वे एक्टर से नाराज हैं। अब एक्टर ने खुलासा किया है कि जेल से निकलने के बाद उन्हें इतना भी टाइम नहीं मिला कि वह अपने परिवार के साथ समय बिता सके।
राजपाल ने बच्चों से किया ये वादा
पीटीआई के साथ बातचीत में राजपाल यादव ने कहा, "जहां तक बच्चों से मिलने की बात है, मुझे बताया गया कि वे अनाथ आश्रम से हैं। मेरे हिसाब से अगर बच्चों का आश्रम है तो वे अनाथ नहीं हैं। मैं गुरु परंपरा में विश्वास करने वाला व्यक्ति हूं और वे सभी बच्चे मेरे अपने हैं। मैं उनसे जरूर मिलूंगा, उन्हें गले लगाऊंगा और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाऊंगा।"
यह भी पढ़ें- 'कई बार जन्म ले लूं तो...' Rajpal Yadav पत्नी के लिए हुए भावुक, चेक बाउंस मामले पर भी दिया अपडेट
गुल्लक के पैसों से गुरुकुल के बच्चों ने की मदद
स्कूल अधिकारियों के मुताबिक, गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के करीब 40 स्टूडेंट्स ने अपने जेब खर्च से बचाए पैसों से एक गुल्लक भरा और 21 फरवरी को राजपाल के जेल में बंद होने पर सपोर्ट के तौर पर उनके पुश्तैनी गांव के पते पर पोस्ट से भेजा। बच्चों ने एक इमोशनल लेटर भी साथ में भेजा जिसमें उनकी रिहाई के बाद उनसे मिलने की इच्छा जताई गई थी।
मगर जब राजपाल यादव जेल से रिहा हुए और उनसे नहीं मिले तो बच्चों ने एक वीडियो के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
क्यों जेल गए थे राजपाल यादव?
बता दें कि राजपाल यादव चेक बाउंस केस में जेल गए थे। हालांकि, उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है। उन्होंने साल 2010 में एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था जो चुका न पाने के चलते ब्याज और जुर्माने के साथ 9 करोड़ रुपये हो गया है।
