राजपाल यादव ने बनाई पार्टी , उतरेंगे यूपी इलेक्शन में
उनका मानना है कि पार्टी के माध्यम से वो जनता की अच्छी तरह से सेवा कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव में वो भ्रष्टाचार मिटाने और जनता से जुड़े कामों को बेहतरी से करने के लिए लोगों के बीच जाएंगे।
मुंबई। कम कद-काठी होने के बावजूद फिल्मी परदे पर बड़े और दमदार रोल करने वाले राजपाल यादव कुछ समय से लाइमलाइट में नहीं थे लेकिन अब वो एक नई पारी शुरू कर रहे हैं वो भी राजनीति के मैदान से।
ख़बर है कि राजपाल यादव ने एक राजनीतिक दल का गठन किया है। उनकी इस नई पार्टी का नाम ' सर्व समभाव ' पार्टी रखा गया है। राजपाल ने अपनी पॉलिटिकल पार्टी बनाने के साथ चुनाव मैदान में भी हाथ आजमाने का फैसला कर लिया है। उनका पहला टारगेट उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव है जिसमे इस नई पार्टी के उम्मीदवार इलेक्शन लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि राजपाल ने काफी होमवर्क करने के बाद राजनीति के क्षेत्र में जाने का फैसला किया है। उनका मानना है कि पार्टी के माध्यम से वो जनता की अच्छी तरह से सेवा कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव में वो भ्रष्टाचार मिटाने और जनता से जुड़े कामों को बेहतरी से करने के लिए लोगों के बीच जाएंगे। हालांकि राजपाल ने स्पष्ट कर दिया है कि राजनीती में जाने के बावजूद बॉलीवुड के दुनिया से नाता नहीं तोड़ेंगे।
Exclusive : गुस्साई हिरोईन ने राज ठाकरे की पार्टी को दी है ये नसीहत