विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajpal Yadav के जेल जाने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर आगबबूला हुए लोग, वीडियो देख याद दिला दिया 'कर्ज'

Published: Wed, 11 Feb 2026 08:43 AM (IST)

9 करोड़ के चेक बाउंस केस में राजपाल यादव इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री ...और पढ़ें

राजपाल यादव की हालत देख नवाजुद्दीन पर भड़के यूजर्स/ फोटो- Instagram

राजपाल यादव की हालत देख नवाजुद्दीन पर भड़के यूजर्स/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 25 सालों से दर्शकों के चेहरों पर अपनी कॉमेडी से मुस्कान लाने वाले राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने भावुक होकर अदालत को बताया था कि वह अकेले हैं और उन्हें इस समय से खुद डील करना है।

राजपाल यादव के इस स्टेटमेंट के बाद गुरमीत चौधरी और सोनू सूद (Sonu Sood) जैसे सितारों ने आगे बढ़कर कॉमेडियन एक्टर की मदद करने का फैसला किया। हालांकि, इसी बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर सोशल मीडिया पर लोग आगबबूला हो रहे हैं। क्यों राजपाल यादव के जेल जाने पर नवाजुद्दीन को लोगों ने किया ट्रोल, नीचे विस्तार से पढ़ें:

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वीडियो देखकर फूटा लोगों का गुस्सा

राजपाल यादव के कर्ज न चुका पाने के कारण सरेंडर करने के कुछ दिन बाद अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कपिल शर्मा के शो से एक पुराना वीडियो (Nawazuddin Viral Video On Rajpal Yadav) जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कॉमेडियन उनसे पूछते हैं कि, "मैंने सुना है जब आप और काफी लोग दिल्ली और मुंबई में स्ट्रगल कर रहे थे, तो सभी लोग राजपाल यादव के घर पर खाना खाते थे?"

कपिल शर्मा की यह बात सुनने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जवाब देते हुए कहा, "राजपाल को आते ही काम मिलना शुरू हो गया था। 20-22 एक्टर्स में से उन्हीं के पास सबसे ज्यादा काम था, बाकी किसी को नहीं मिलता था। ऐसा होता था कि हम सोचते थे कि आज का खाना कहां खाएं, फिर याद आता था कि राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के घर चलते हैं, वह सीरियल कर रहे थे, तो उनके घर पर बढ़िया डेरा डाल लेते थे। बहुत सारे एक्टर्स होते थे, राजपाल के यहां पर सुबह चूल्हा शुरू होता था, शाम तक कुछ न कुछ बनता ही रहता था। 4-5 लोग होते थे, कोई प्याज काट रहा था, कोई सब्जी काट रहा था।" इस वीडियो को 'द लाफ्टर शो' नाम के यूट्यूब अकाउंट ने शेयर किया है।

 (1:32 to 2: 34 मिनट- नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बयान)

यह भी पढ़ें- नौ करोड़ के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव तिहाड़ में, मदद को हस्तियों ने बढ़ाए हाथ

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लोगों ने याद दिलाए स्ट्रगल के दिन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस पुराने वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास इस वक्त इतने पैसे जरूर होंगे कि वह राजपाल यादव की मदद कर सकें, लेकिन वह कर क्यों नहीं रहे हैं?"

nawazuddin

दूसरे यूजर ने लिखा, "नवाजुद्दीन सिद्दीकी ही नहीं, बल्कि मनोज बाजपेयी भी मदद के लिए सामने नहीं आए, जबकि इन लोगों ने राजपाल यादव के घर पर फ्री में खाना खाया है।"

nawa

rajpal yadva

एक अन्य यूजर ने लिखा, "नवाजुद्दीन सिद्दीकी सिर्फ ज्ञान बांट रहे हैं, उन्हें उनकी मदद करनी चाहिए। सोनू सूद मदद के लिए आगे आए, उन्होंने कोई ज्ञान नहीं बांटा है। इंडस्ट्री में कई लोग ऐसी सिचुएशन में फंसे हैं, लेकिन इन्हें क्या है, सिर्फ ज्ञान बांटना है। एक बार भी इन्होंने राजपाल यादव को नहीं बोला कि मैं आपके साथ हूं।"

यह भी पढ़ें- 27 साल, 150 फिल्में और 9 करोड़ का दलदल; पर क्यों चुप है बॉलीवुड? Rajpal Yadav केस की पूरी Inside Story