Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajpal Yadav ने मनाया राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न, डांस करते हुए खुशी से झूम उठे एक्टर

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 04:02 PM (IST)

    Ram Mandir Consecration Video 22 जनवरी 2023 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। सोमवार को विधि-विधान के साथ राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस भव्य पल का साक्षी बनने के लिए देशभर से कई लोग शामिल हुए। इसमें बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से भी कई हस्तियां शामिल हुईं। अब राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    खुशी से झूम उठे राजपाल यादव (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालों का इंतजार आज खत्म हो गया है। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अपने घर में विराजमान हो गए हैं। इस पल का साक्षी बनने के लिए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देशभर से कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इसमें बॉलीवुड और साउथ के भी कई सितारों ने भाग लिया। जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक वीडियो में लोगों के चहेते अभिनेता राजपाल यादव भी नजर आ रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में राजपाल यादव जश्न मनाते हुए और नाचते हुए एक दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत, मंदिर परिसर से शेयर की तस्वीर

    खुशी से झूम उठे राजपाल यादव

    सोमवार को सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता उत्साह से नाच रहे थे और अयोध्या में 'जय श्री राम' की गूंज के साथ भगवा झंडा लहरा रहे थे। उनके आसपास मौजूद लोग भी जय श्री राम के नारे लगाते नजर आए। राजपाल यादव के चहरे पर राम लला के विराजमान होने की खुशी साफ देखने को मिल रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    ये स्टार्स भी आए नजर

    अयोध्या में लंबे समय से प्रतीक्षित राम मंदिर का उद्घाटन आज हो गया है। पिछले काफी समय से इसकी तैयारियां चल रही थीं और यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस पल के साक्षी बनने के लिए रणबीर-आलिया, विक्की-कैटरीना के अलावा अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित, राम चरण, चिरंजीवी, कंगना रनोट, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, रोहित शेट्टी, रजनीकांत शामिल हुए। वहीं, संगीत जगत से अनु मलिक, सोनू निगम और शंकर महादेवन ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इन्होंने राम जन्मभूमि में भजन भी गए।

    'रामलीला' का प्रदर्शन करेंगे विंदू दारा सिंह

    विंदू दारा सिंह भी इस कार्यक्रम में 'रामलीला' का प्रदर्शन करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, विंदू दारा सिंह ने बताया कि मुझे 16 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में 'रामलीला' करने के लिए आमंत्रित किया गया। मैं भगवान शिव की भूमिका निभा रहा हूं। अब अयोध्या विश्व का शीर्ष तीर्थ स्थल बनेगी।

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा में Kangana Ranaut ने पुष्प वर्षा के बीच लगाए 'जय श्रीराम' के जयकारे, देखिए Video