रजनीकांत की जीवनी 12-12-12 को होगी रिलीज
रजनीकांत की जीवनी 12-12-12 से पाठकों के लिए उपलब्ध होगी। प्रकाशक पेंगुइन बुक्स इंडिया ने कहा है कि समीक्षक-निर्माता नमन रामचंद्रन की रजनीकांत भारत के सबसे बड़े स्टार की पहली सारगर्भित जीवनी होगी।
नई दिल्ली। रजनीकांत की जीवनी 12-12-12 से पाठकों के लिए उपलब्ध होगी। प्रकाशक पेंगुइन बुक्स इंडिया ने कहा है कि समीक्षक-निर्माता नमन रामचंद्रन की रजनीकांत भारत के सबसे बड़े स्टार की पहली सारगर्भित जीवनी होगी।
यह रजनीकांत के 62 वें जन्मदिन पर 12 दिसंबर 2012 से पाठकों के लिए उपलब्ध होगी। इस किताब में अभिनेता के फिल्मोद्योग में आगमन से लेकर आगामी फिल्म राणा तक की कहानी पर प्रकाश पड़ेगा। प्रकाशक ने बताया है कि किताब में अभिनेता के निजी, राजनैतिक जिंदगी से लेकर सुपरस्टार की छवि हासिल करने के बारे में तमाम जानकारी होगी।
किताब में अभिनेता के दुर्लभ तस्वीरों और उनसे जुड़े कुछ रोचक चुटकुलों का भी समावेश होगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर