Rajniesh Duggall निभाएंगे फिजिक्स वाला के वायरल टीचर का किरदार, बोले- 'मैं 100% इसका हिस्सा बनना चाहता...'
अभिनेता रजनीश दुग्गल फिजिक्स वाला के लोकप्रिय शिक्षक पंकज सिजैरिया की बायोपिक में उनका किरदार निभाएंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रजनीश दुग्गल (Rajniesh Duggal) ने हाल ही में एक खास सरप्राइज का खुलासा किया। उन्होंने टीचर्स डे के मौके पर एक पोस्ट शेयर कर सरप्राइज लिखा था जिससे फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। अब फाइनली इसका खुलासा हो गया है।
बड़े पर्दे पर आएगी पंकज सर की कहानी
एक्टर फिजिक्स वाला के लोकप्रिय शिक्षक पंकज सिजैरिया का किरदार निभाते नजर आएंगे जिनकी बायोपिक पर काम चल रहा है। इस फिल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ इसका निर्देशन जेम्स ए. करेंगे, जो खुद सिजैरिया के छात्र रह चुके हैं। वह अपने टीचर की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं।
-1788698108689.webp)
पंकज सिजैरिया फिजिक्स वाला में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के शिक्षक हैं। फिजिक्स वाला को अलख पांडे ने स्थापित किया है। पंकज सिजैरिया को अपने दिलचस्प और पारंपरिक तरीकों से अलग पढ़ाने वाले अंदाज के लिए जाना जाता है। जटिल केमिस्ट्री के कॉन्सेप्ट्स को आसान और रोजमर्रा के उदाहरणों, हास्य और अपनी खास ‘शायरी’ के जरिए समझाने की उनकी शैली ने उन्हें छात्रों के बीच खासा लोकप्रिय बनाया है।
कौन निभाएगा पंकज सिजैरिया का किरदार?
इस फिल्म का खुलासा रजनीश दुग्गल और पंकज सिजैरिया के बीच हुई इंस्टाग्राम लाइव बातचीत के दौरान हुआ। बातचीत में अभिनेता ने उन्हें फिल्म और इसे लिखने वाले उनके छात्र के बारे में बताया।
View this post on Instagram
स्क्रिप्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए दुग्गल ने कहा, “मेरे पास आपके लिए एक बहुत ही दिलचस्प सरप्राइज़ है, पंकज सर। आपके ही एक छात्र ने यह फिल्म लिखी है और मुझसे पूछा कि क्या मैं इसमें आपका किरदार निभाना चाहूंगा। तो मैंने 100% कहा कि अगर ऐसा कुछ है, तो मैं बिल्कुल इसका हिस्सा बनना चाहूंगा। दरअसल, मैंने आज ही स्क्रिप्ट पूरी की है और इसे बहुत ही दिलचस्प तरीके से लिखा गया है।'
आने वाली इस फिल्म में रजनीश दुग्गल पंकज सिजैरिया का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में ईशा तलवार को फीमेल लीड के तौर पर भी कास्ट किया गया है।
