Move to Jagran APP

'न्यूटन' मेरे लिए अनोखी और विशेष फिल्म है, जिसे किसी प्रॉफिट के लिए नहीं बनाया गया: राजकुमार राव

राजकुमार मानते हैं कि फिल्म 'न्यूटन' उनकी सबसे अनोखी और विशेष फिल्म है।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 13 Apr 2018 04:36 PM (IST)Updated: Fri, 13 Apr 2018 04:36 PM (IST)
'न्यूटन' मेरे लिए अनोखी और विशेष फिल्म है, जिसे किसी प्रॉफिट के लिए नहीं बनाया गया: राजकुमार राव
'न्यूटन' मेरे लिए अनोखी और विशेष फिल्म है, जिसे किसी प्रॉफिट के लिए नहीं बनाया गया: राजकुमार राव

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। राजकुमार राव आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय कौशल से दर्शकों के बीच जगह बनाई है और यही कारण है कि उनकी ज्यादातर फिल्मों में छाप छोड़ी है। राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' को मिले 65 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पर हर्ष जताते हुए राजकुमार ने फिल्म को उनकी अनोखी फिल्म बताया है। 

loksabha election banner

राजकुमार राव ने फिल्म 'न्यूटन' को मिले 65 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सम्मान पर एक प्रेस रिलीज जारी कर ख़ुशी जाहिर की है। राजकुमार मानते हैं कि फिल्म 'न्यूटन' उनकी सबसे अनोखी और विशेष फिल्म है और इस फिल्म को किसी भी प्रकार से बिजनेस प्रॉफिट के लिए नहीं बनाया गया था। इस बारे में बताते हुए राजकुमार राव कहते हैं, 'यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। न्यूटन हम सभी के लिए एक विशेष और अनोखी फिल्म है। इस फिल्म को बहुत ही सच्चाई और इमानदारी से बनाया गया था। खास बात यह है कि इसको किसी भी प्रकार के कोई भी बिजनेस प्रॉफिट के लिए नहीं बनाया गया है।' फिल्म न्यूटन का निर्माण अमित मसूरकर ने किया है। फिल्म 'न्यूटन' 2018 में ऑस्कर के लिए भारत की ओर से भेजे जाने वाली फिल्म भी थी।

यह भी पढ़ें: नेशनल अवार्ड हासिल कर खुश है Newton की टीम, जानें पंकज, निर्देशक और लेखक ने क्या कहा

गौरतलब है कि फिल्म 'न्यूटन' को इसके पहले फिल्मफेयर अवार्ड्स, स्टार स्क्रीन अवार्ड्स, जैसे कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। फिल्म में राजकुमार राव ने एक चुनाव में बूथ अफसर की भूमिका निभाई है। 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, न्यूटन और बाहुबली को भी अवॉर्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.