Move to Jagran APP

Har Ghar Tiranga: राज कुमार राव ने ‘हर घर तिरंगा' अभियान में लिया भाग, फहराया तिरंगा, देखें तस्वीर

Har Ghar Tiranga बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराते हुए एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो झंडे के साथ खड़े होकर पोज देते हुए दिख रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 08:59 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 08:59 PM (IST)
Har Ghar Tiranga: राज कुमार राव ने ‘हर घर तिरंगा' अभियान में लिया भाग, फहराया तिरंगा, देखें तस्वीर
RajKummar Rao participated in Har Ghar Trianga Abhiyan hoisted the Tiranga.

नई दिल्ली, जेएनएन।Har Ghar Tiranga: इस साल हमारा देश आजादी के 75वर्ष पूरे कर रहा है। इस खास उत्सव को मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान भी शुरू किया गया है, जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहरान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब उस अभिनेता में भाग लेते हुए अभिनेता राजकुमार राव ने एक तस्वीर साझा की है।

loksabha election banner

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता अपने घर की बालकनिक में लगी रेलिंग पर तिरंगा लगाया है और उसके पास खड़े होकर काफी गर्व के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने राष्ट्र गान की पंक्तियों को भी कैप्शन के रूप में लिखा है।

देखें तस्वीर

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

इस तस्वीर को साझा कर उन्होंने लिखा, एक राष्ट्र के रूप में स्वतंत्रता, शक्ति और सफलता के 75 सालों तक। आइए हम अपना काम करें और राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा उठाएं।

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

राजकुमार राव की आने वाली फिल्में

वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें वो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आने वाले हैं। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और राजकुमार राव और जान्हवी कपूर द्वारा अभिनीत ये फिल्म रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन अभिनीत गुडबाय के साथ 7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में क्लैश होगी।

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

निखिल मल्होत्रा और शरण शर्मा द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। राजकुमार राव इसके अलावा अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ में भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

पर्दे दूसरी बार नजर आएगी ये जोड़ी

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी को मिस्टर एंड मिसेज माही से पहले इस जोड़ी को इस साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ में देखा गया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। साथ ही दोनो के काम की सराहना की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.