विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने इस तरह सेलिब्रेट की पहली मैरिज एनिवर्सरी, शेयर किया रोमांटिक वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 15 Nov 2022 04:13 PM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2022 05:03 PM (IST)

Rajkummar Rao फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग के एक्टर राजकुमार राव आज अपनी पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। करीब ...और पढ़ें

File Photo of Rajkummar Rao and Patralekha
File Photo of Rajkummar Rao and Patralekha

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म इंडस्ट्री के टॉप मोस्ट एक्टर माने जाने वाले राजकुमार राव आज अपनी पहली सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी लेडी लव पत्रलेखा के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसे फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही फैंस भी पसंद कर रहे हैं। एक्टर ने इस वीडियो के जरिये पत्रिलेखा के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। यह प्यार उन्होंने वीडियो के कैप्शन में भी दिखाया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'सेलिब्रेटिंग वन ईयर ऑफ लव, ऑनर एंड टुगेदरनेस। #HappyAnniversary माय लव।'

लंबे समय तक किया एक दूसरे को डेट

'न्यूटन' एक्टर राजकुमार राव ने पिछले साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी की थी। दोनों की पहली बार मुलाकात 'सिटी लाइट्स' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोस्ती हुई और देखते ही देखते इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने करीब 11 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर, 2021 को शादी की थी। पत्रलेखा के साथ बिताए अब तक के सभी खूबसूरत पलों के मोमेंट संजोते हुए राजकुमार राव ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो राजकुमार और पत्रलेवा की कई तस्वीरों को लेते हुए बनाया गया है। इसी वीडियो को पत्रलेखा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

राजकुमार राव वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो राजकुमार राव की 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' हाल फिलहाल में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। डिजिटल वर्ल्ड में इस मूवी को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस फिल्म को मास्टरपीस बता रहे हैं। 'ओ माय डार्लिंग' को क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे और सिकंदर खेर लीड रोल्स में हैं। एक्टर की अगली मूवी सरण शर्मा की 'मिस्टर एंड मिसेज माफी' है, जिसमें उनके अपोजिट जाह्नवी कपूर को कास्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें: Ponniyin Selvan 2: PS 1 की छप्परफाड़ कमाई के बाद इस दिन रिलीज हो सकती है पीएस 2, आया बड़ा अपडेट

यह भी पढ़ें: Drishyam 2: 'विजय सलगांवकर' के पास सिर्फ तीन दिन का वक्त, पुलिस को मिले सबूत बढ़ाएंगे परिवार की मुश्किलें!