Move to Jagran APP

Rajiv Kapoor Death: दिवंगत राजीव कपूर का 'चौथा' नहीं होगा, भाभी नीतू सिंह ने बतायी यह वजह

कपूर परिवार के लिए पिछले कुछ साल काफ़ी मुश्किल गुज़रे हैं। 2018 में राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन हुआ था। 2020 में परिवार को दोहरा झटका लगा। जनवरी में राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा दुनिया छोड़कर चली गयीं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 11:20 AM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 07:28 PM (IST)
Rajiv Kapoor Death: दिवंगत राजीव कपूर का 'चौथा' नहीं होगा, भाभी नीतू सिंह ने बतायी यह वजह
एक पुरानी तस्वीर में तीनों बेटों के साथ राज कपूर। करीना कपूर ख़ान ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की।

नई दिल्ली, जेएनएन। 9 फरवरी को राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। मंगलवार शाम को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़े भाई रणधीर कपूर ने छोटे भाई का अंतिम संस्कार किया। 58 साल की उम्र में राजीव के निधन ने कपूर परिवार को तोड़ दिया है। उनका दुख बांटने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी राजीव के चैम्बूर स्थित आवास पर पहुंचे थे। अब नई जानकारी सामने आयी है कि राजीव कपूर का चौथा आयोजित नहीं किया जाएगा। 

loksabha election banner

भाभी नीतू सिंह ने यह सूचना इंस्टाग्राम के ज़रिए साझा की। उन्होंने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वजह का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा- मौजूदा कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से सुरक्षा कारणों के चलते स्वर्गीय मिस्टर राजीव कपूर का चौथा नहीं होगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। पूरा राज कपूर परिवार इस दुख में साथ है।

 

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

कपूर परिवार के लिए पिछले कुछ साल काफ़ी मुश्किल गुज़रे हैं। 2018 में राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन हुआ था। 2020 में परिवार को दोहरा झटका लगा। जनवरी में राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा दुनिया छोड़कर चली गयीं। फिर अप्रैल में ऋषि कपूर का देहांत हो गया। उन्हें गये एक साल भी पूरा नहीं हुआ कि राजीव कपूर चल बसे। कपूर फैमिली में अब सबसे बड़े सदस्य रणधीर कपूर ही हैं। राजीव के अंतिम संस्कार के दौरान रणधीर काफ़ी इमोशनल नज़र आए। 

 

View this post on Instagram

A post shared by KK (@therealkarismakapoor)

राजीव कपूर के निधन पर बॉलीवुड में तमाम लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिए श्रद्धांजलि दी। शाह रुख़ ख़ान समेत कई सेलेब्स ने घर जाकर अंतिम दर्शन किये। वहीं, परिवार के सारे सदस्य राजीव की अंतिम विदाई के वक़्त साथ रहे। करीना कपूर ख़ान प्रेग्नेंसी के बावजूद अपने अंकल के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं। आलिया भट्ट मालदीव में छुट्टी मना रही थीं, जहां से वो तुरंत लौट आयीं। बता दें, राज कपूर के तीनों बेटों में राजीव कपूर सबसे छोटे थे। दो बहनों में रीमा जैन छोटी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.