Rajinikanth Lemborghini Car: जब 3 करोड़ की कार लेकर व्हाइट कुर्ता और लूंगी में निकले रजनीकांत, फोटो वायरल
Rajinikanth Lemborghini Car रजनीकांत की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो मास्क लगाकर लैम्बोर्गिनी चलाते नज़र आ रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। सुपरस्टार रजनीकांत अपनी स्टाइल की वजह से जाने जाते हैं। अपनी फिल्मों के साथ सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय को लेकर भी रजनीकांत की चर्चा की जाती है। जब रजनीकांत की फिल्म रिलीज होती है तो एक्टर के स्टारडम के सबूत देखने को मिलते हैं। इन दिनों एक्टर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे हर कोई पसंद कर रहा है और उसमें रजनीकांत का स्वैग सबसे खास है।
दरअसल, सुपरस्टार की ये फोटो किसी इवेंट की नहीं है, बल्कि उनके अकेले की है। यह फोटो उनके कार चलाते हुए वक्त की है, जिसमें वो अपनी कार लैम्बोर्गिनी चलाते नज़र आ रहे हैं। सफेद दाढ़ी वाले रजनीकांत ने मास्क लगा रखा है और व्हाइट कुर्ता और धोती बहन रखी है। उनके इस लुक को और लैम्बोर्गिनी चलाते हुए इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। अब रजनीकांत इस फोटो को लगातार शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Wear Mask!!! Prevent Corona Risk!!#LionInLamborghini #Rajnikanth pic.twitter.com/WzyAsLny5d— OverSeasRights.Com (@Overseasrights) July 20, 2020
यह तस्वीर मंगलवार से इंटरनेट पर शेयर की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या की है। कहा जा रहा है कि यह पिक्चर उस वक्त की है, जब सुपरस्टार केलांबकम अपने घर से अपने फार्महाउस जा रहे थे। इस दौरान उनकी ये तस्वीर क्लिक की गई थी। इसके अलावा एक और तस्वीर भी सामने आ रही है, जिसमें रजनीकांत फैमिली के साथ खड़े हैं और उनके पास उनकी लैम्बोर्गिनी है।
वहीं, अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्टर रजनीकांत बेयर ग्रिल्स के शो में शूटिंग करते नज़र आए थे। साथ ही वे अपनी राजनीतिक पार्टी रजनी मक्कल मंदरमा को लेकर भी व्यस्त रहते हैं। वहीं, एक्टर 'दरबार' के बाद अब रजनीकांत Siruthai Siva की फिल्म 'थलाइवर 168' में नजर आएंगे। हालांकि, इसकी रिलीज को लेकर आधिकारिक जानकारी आना बाकी है।