विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajesh Khanna के लिए लकी चार्म रहा था ये सिंगर, 92 फिल्मों के 245 गानों को दी थी मधुर आवाज

Published: Tue, 10 Mar 2026 04:49 PM (GMT+05:30)

70 से लेकर 80 के दशक तक राजेश खन्ना ने हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी थी। इन फिल्मों के ...और पढ़ें

राजेश खन्ना का फेवरेट गायक (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

राजेश खन्ना का फेवरेट गायक (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. राजेश खन्ना के लिए लकी साबित हुआ सिंगर

  2. 90 से ज्यादा मूवीज के गाए थे गाने

  3. सिनेमा जगत में मशहूर था दोनों का याराना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे। 70 से लेकर 80 के दशक में बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर उन्होंने हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदलकर रख दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडस्ट्री में एक ऐसा गायक मौजूद रहा, जिसने पर्दे के पीछे से राजेश खन्ना की किस्मत को बदलकर रख दिया था। 

काका की ज्यादातर फिल्मों के गानों में उसी गायक की आवाज की गूंज सुनने को मिलती थी। असल जिंदगी में राजेश साहब और उस सिंगर की यारी भी काफी तगड़ी थी। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गायक के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

इस सिंगर ने गाए राजेश खन्ना के 245 गाने

1970 से लेकर 80 तक का दौर पूरी तरह से राजेश खन्ना के नाम रहा था। जहां एक तरफ इस दौर में राजेश हिट फिल्मों की झड़ी लगा रहे थे, वहीं उनकी मूवीज के गाने भी फैंस को काफी पसंद आ रहे थे। जिसकी असली वजह गायक किशोर कुमार थे। किशोर दा अपनी मधुर आवाज में राजेश खन्ना की कई फिल्मों को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार किशोर कुमार ने बतौर गायक अभिनेता की 92 फिल्मों के 245 गानों को गाया था।

यह भी पढ़ें- Kishore Kumar ने 78 साल पहले गाया था पहला गाना, सैड सॉन्ग के तौर आज भी है अमर

rajeshkhanna

इनमें से कई गीत ऐसे रहे जो कल्ट क्लासिक बन गए, उनमें कई बेहतरीन गाने शामिल थे।

  • ये शाम मस्तानी...

  • मेरे सपनों की रानी...

  • रूप तेरा मस्ताना... 

  • चिंगारी कोई भड़के...

  • ओ मेरे दिल के चैन...

  • दिल में आग लगाए...

  • जिंदगी एक सफर है सुहाना...

kishorekumar (2)

इस तरह से किशोर कुमार और राजेश खन्ना की जुगलबंदी हर किसी की फेवरेट बन गई। कमाल की बात ये है कि आज के समय में भी इनके गाने सुने जाते हैं। इस आधार पर राजेश खन्ना और किशोर की इस जोड़ी को भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल सिंगर-एक्टर जोड़ी माना जाता है।

बहुत गहरा था दोनों का याराना

राजेश खन्ना और किशोर कुमार असल जिंदगी में काफी पक्के दोस्त थे। कहा जाता है कि किशोर कुमार ने काका की फिल्म अलग-अलग के लिए राजेश खन्ना से कोई फीस नहीं ली थी। इसके अलावा राजेश खन्ना ने भी दोस्ती की मिसाल कायम करते हुए किशोर कुमार की आखिरी डायरेक्ट की हुई फिल्म ममता की छांव में फ्री में काम किया था।  

यह भी पढ़ें- 57 साल पहले आया वो कल्ट 'बोल्ड गाना', Kishore Kumar की सेक्सी आवाज ने बांधा था समा; हिट हो गया था हीरो