Charu Asopa: पहले लगाए गंभीर आरोप अब बेटी जियाना से मिलने पहुंचे राजीव सेन, कल करेंगे तलाक के पेपर्स पर साइन !
Rajeev Sen Charu Asopa चारु असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन (Rajeev Sen) अपनी तीन साल पुरानी शादी को हमेशा के लिए खत्म करने जा रहे हैं। बीते कुछ समय से दोनों की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Rajeev Sen Charu Asopa: एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन (Rajeev Sen) पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों दोनों ने एक दूसरे को लेकर कई तरह के आरोप लगाए थे। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। हाल ही में चारु ने अपने ब्लॉग के जरिए राजीव पर आरोप लगाया थे कि, राजीव उनकी बेटी जियाना सेन (Ziana Sen) से मिलने नहीं आते हैं। वहीं अब राजीव ने सोशल मीडिया पर बेटी संग एक वीडियो शेयर किया है।
बेटी से मिलने पहुंचे राजीव सेन
राजीव सेन ने बेटी जियाना संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे जियाना पापा के कंधे पर बैठकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर कर राजीव ने कैप्शन में लिखा है, “डैडी की छोटी प्रिंसेस।
चारु ने लगाया था राजीव पर बेटी से न मिलने का आरोप
बीते दिनों चारु असोपा ने अपने वीडियो में बताया था कि राजीव को जियाना से मिलने से नहीं रोका है। बल्कि वह खुद जियाना से नहीं मिलते हैं। उन्हें राजीव से अलग होकर नए घर में शिफ्ट हुए एक महीना हो गया है, लेकिन वह जियाना से मिलने नहीं आए हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि जियाना और राजीव का रिश्ता जैसा है वैसा ही रहेगा बस मेरा और राजीव का रिश्ता खत्म हो रहा है। मैं राजीव और जियाना को बिल्कुल भी अलग नहीं कर रही हूं।
तलाक ले रहे हैं राजीव और चारु
हाल ही में राजीव ने अपनी वीडियो में कहा था कि- 'हम अलग हो रहे हैं.. तैयारियां हो रही हैं.. पेपर बन रहे हैं। हमें बस उन्हें साइन करना है। हमें तारीख भी मिल गई है। मैं मेरी बेटी जियाना के लिए हमेशा रहूंगा।' उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि बेटी को उनसे दूर कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन पर बुरा पिता होने का आरोप लगाया जा रहा है, जोकि सही नहीं हैं। हालांकि चारु ने अपनी वीडियो में इन सब आरोप का जवाब दिया है।
साल 2019 में हुई थी शादी
इस कपल ने साल 2019 में गोवा में धूमधाम से शादी की थी। शुरुआत से ही इस कपल की लड़ाइयो की खबरे सामने आ रही थी। हालांकि अब ये दोनों ने साथ न रहने का फैसला लिया है। वे 5 दिसंबर 2022 को तलाक ले रहे है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के फैन हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, आज से सलमान खान के शो में होने वाला है ये बड़ा बदलाव