विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'किसी ने नहीं लिया पैसा,' Raja Shivaji की कास्ट को लेकर रितेश देशमुख का खुलासा, सलमान-संजय ने फ्री में किया काम

Published: Tue, 05 May 2026 07:11 PM (IST)

अभिनेता रितेश देशमुख ने हाल ही में ये खुसासा किया है कि उनकी लेटेस्ट फिल्म राजा शिवाजी के लिए कास्ट ने कोई भी पैसा नहीं लिया है।

राजा शिवाजी कास्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

राजा शिवाजी कास्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. राजा शिवाजी की कास्ट को लेकर आई खबर

  2. फीस के तौर पर किसी ने नहीं लिया पैसा

  3. रितेश देशमुख की पीरियड ड्रामा फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अभिनेता रितेश देशमुख की लेटेस्ट मराठी फिल्म राजा शिवाजी सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक के तौर पर इस फिल्म में कई कलाकारों ने काम किया है।

इस बीच रितेश ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि इस मूवी को बनाने के लिए उन्होंने कितने सालों तक कड़ी मेहनत की है और कास्ट में किसी ने कोई फीस नहीं ली। 

राजा शिवाजी पर बोले रितेश

फिल्म राजा शिवाजी को लेकर रितेश देशमुख का नाम चर्चा में बना हुआ है। छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में रितेश काफी अच्छे लगे हैं और हर कोई उनकी फिल्म की प्रशंसा कर रहा है। ऐसे में मूवी को लेकर रितेश देशमुख का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है- 

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Worldwide Collection: रितेश देशमुख की फिल्म ने दुनियाभर में बजाया बिगुल, मंडे टेस्ट का आ गया रिजल्ट

rajashivajicast

मूल रूप से मराठी फिल्म होने नाते महाराष्ट्र में इसे सबसे ज्यादा स्क्रीन मिली हैं। हमने महाराज के बारे में लिखी सभी किताबें पढ़ी हैं। उनका इतिहास इतना विशाल है कि उसे सिर्फ एक फिल्म में समेटना मुमकिन नहीं है। हमारा काम यह था कि हम इतिहास के साथ कोई समझौता किए बिना इस मूवी को दर्शकों के सामने पेश करें।

raja shivaji collection day 4

सलमान खान मेरे भाई हैं। वह मेरी दोनों ही फिल्मों में नजर आए हैं। मैं पिछले साढ़े तीन सालों से इसकी कहानी लिखने पर काम कर रहा था। इस फिल्म में सभी बड़े कलाकारों ने बिना कोई फीस लिए काम किया है। हर किसी ने महाराज के लिए यह काम पूरी तरह से फ्री में किया है।

राजा शिवाजी की कास्ट

गौर किया जाए राजा शिवाजी का कास्ट की तरफ तो ये एक मल्टी स्टारर मूवी है। रितेश देशमुख की राजा शिवाजी फिल्म हिंदी और मराठी सिनेमा के शानदार कलाकारों को एक साथ लाती है, जिसमें संजय दत्त, विद्या बालन, फरदीन खान, अभिषेक बच्चन,बोमन ईरानी, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, जेनेलिया देशमुख, जीतेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते जैसे सितारे शामिल हैं। बता दें कि लीड एक्टर के अलावा रितेश ने इस मूवी के डायरेक्शन की कमान भी संभाली है।

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji देख रहे फैंस से अचानक मिलने पहुंचे रितेश देशमुख, फिर हुआ कुछ ऐसा...इमोशनल हो गया पूरा इंटरनेट