रणबीर के साथ काम करना चाहते हैं एयरलिफ्ट के डायरेक्टर, पर अभी तक नहीं किया किसी को साइन
राजा कृष्णा मेनन अभी तक रणबीर कपूर से मिले नहीं हैं। उन्होंने रणबीर से जल्द मिलने की इच्छा जताई है।
मुंबई। फिल्म निर्देशक राजा कृष्ण मेनन रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहते हैं। यह बात उन्होंने खुद कही है। लेकिन अफवाह यह उड़ी थी कि राजा ने रणबीर को अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया है। इसको लेकर राजा इस बात से साफ इंकार कर दिया है।
आईएएनएस की ख़बर के मुताबिक राजा कृष्णा मेनन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, रणबीर कपूर इंट्रेस्टिंग एक्टर हैं। लेकिन मैंने उन्हें साइन नहीं किया है। और न ही अभी तक किसी और को साइन किया है। राजा ने बताया कि, मैं तो रणबीर से मिला भी नहीं हूं। हां, यह जरूर है कि कम कॉफी पर मिलने वाले हैं। रणबीर एक बेहतरीन एक्टर हैं। लेकिन हमारा मिलना नहीं हो पाया क्योंकि हम दोनों ही बिज़ी थे। बाकी सब महज़ अफवाह है। आगे जब राजा ने पूछा गया कि क्या वो अपनी स्क्रिप्ट के लिए रणबीर को कंसीडर करेंगे? इसके जवाब में मेनन ने कहा कि, अभी फिल्हाल मैंने किसी को नहीं लिया है। कुछ दिन पहले ही स्क्रिप्ट पूरी हुई है। अगर हम दोनों के लिए स्क्रिप्ट सही साबित होती है तो आगे देखा जाएगा। अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर मेनन कहते हैं कि, हां, यह फिक्शनल स्टोरी है। इसमें ड्रामा और थ्रिल होगा। इसलिए इसे थ्रिलर ड्रामा कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: पद्मावती विरोध को लेकर श्याम बेनेगल के ये हैं विचार
आपको बता दें कि, पिछले महीने राजा कृष्णा मेनन निर्देशित फिल्म शेफ रिलीज़ हुई थी जिसमें सैफ़ अली खान लीड रोल में थे। पिछले साल रिलिज़ हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म एयरलिफ्ट का निर्देशन भी मेनन ने ही किया था।