विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1400 करोड़ी Dhurandhar 2 में पाकिस्तानी PM की झलक! आदित्य धर की #PeakDetailing देख दंग रह जाएंगे आप

Published: Tue, 31 Mar 2026 04:16 PM (IST)

'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) अगर आपने सिनेमाघरों में देख ली है, तो आपने क्या फिल्म में पाकिस्तानी पीएम की झलक ...और पढ़ें

आदित्य धर की पीक डिटेलिंग का कोई जवाब नहीं

आदित्य धर की पीक डिटेलिंग का कोई जवाब नहीं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप इस वक्त किसी के सामने भी धुरंधर की चर्चा शुरू कर देंगे तो फिल्म पर लंबी चौड़ी बातचीत शुरू हो जाएगी। आदित्य धर की इस मास्टरपीस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के लगभग सारे रिकॉर्ड तोड़ ही दिए हैं, तो वहीं दूसरी ओर फिल्म में आदित्य की पीक डिटेलिंग की चर्चा खूब हो रही है। अब इसी एक और जीता जागता उदाहरण और नजर आया है।

'धुरंधर 2' में पाकिस्तानी पीएम की नकल!

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) इस वक्त जमकर कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ के पार जा चुकी है। फिल्म में कई ऐसे सीन है जिनकी चर्चा खूब हो रही है। 

अब एक ऐसा सीन वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की हूबहू बॉडी लैंग्वेज नजर आई है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें शहबाज शरीफ का वीडियो नजर आ रहा है, जिसमें वो अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के साथ खड़े हैं और बात कर रहे हैं।

इधर फिल्म धुरंधर 2 में पाकिस्तान के मेजर शमशाद हसन का किरदार निभाने वाले एक्टर राज जुत्शी नजर आ रहे हैं। अगर आप वीडियो ध्यान से देखेंगे तो राज जुत्शी के हाथों से बात करने का तरीका, उनके एक्सप्रेशन्स और बॉडी लैग्वेंज हूबहू पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की तरह नजर आ रही है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Gautam rawat (@gautamrawatvlogs)

आदित्य धर के दिमाग पर फिदा इंटरनेट

अब इसे आदित्य धर (Aditya Dhar) का दिमाग नहीं तो और क्या कहा जाए। आदित्य धर को अच्छे से पता है कि आखिरकार कहां से कैसे और कौन सी चीज उठानी है। यही वजह है कि राज जुत्शी की चर्चा पहले तो उस रासपुतिन के चलते हुई थी और अब ये चर्चा इस सीन के चलते हो रही है।

hfhehd

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दोनों के वीडियोज को उठाया है और लगाया है और इसे वायरल किया है। वहीं लोग ये वीडियोज देखने के बाद आदित्य धर की खूब तारीफें कर रहे हैं।

tedf

hfhs

आपको बता दे कि धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Box Office Collection) की कमाई अबतक 1400 करोड़ के करीब पहुंच रही है। फिल्म का आंकड़ा जल्द ही 2000 करोड़ को भी पार कर जाएगा। हालांकि अभी सिर्फ ये उम्मीद ही है। फिल्म के हर किरदार की उतनी ही तारीफें हो रही हैं और बात हो रही है।