विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पॉर्नोग्राफी केस में रिहाई के बाद पहली बार यहां स्पॉट हुए राज कुंद्रा, शिल्पा के हाथों में हाथ डालकर घूमते आए नज़र

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Tue, 09 Nov 2021 04:27 PM (GMT+05:30)

अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा रिहाई के बाद पहली बार ...और पढ़ें

Photo credit - Shilpa Shetty Insta Account
Photo credit - Shilpa Shetty Insta Account

नई दिल्ली, जेएनएन। अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा रिहाई के बाद पहली बार सबके सामने आए हैं। पॉर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद राज करीब दो महीने सलाखों के पीछे रहे थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें 20 सितंबर को ज़मानत मिली थी और 21 सितंबर को वो जेल से रिहा हुए थे।

जेल से बाहर आने के बाद से अब तक राज पूरी तरह पब्लिक अपीयरेंस से दूर थे। यहां तक की उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टग्राम और ट्विटर भी डिलीट कर दिए हैं, लेकिन हाल ही में राज फिर से पब्लिक के बीच स्पॉट किया गया। राज और शिल्पा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें दोनों साथ में एक मंदिर में नज़र आ रहे हैं। इस दौरान उनके आसपास आम लोग भी हैं जो उनके साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं।

दरअसल, शिल्पा अपने पति राज और बच्चों के साथ वैकेशन एंजॉय करने हिमाचल प्रदेश पहुंची हुई हैं। यहां से शिल्पा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें राज भी उनके साथ नज़र आ रहे हैं। फोटोज़ में दोनों हाथ पकड़कर मंदिर में जाते हुए दिख रहे हैं। वहीं बाकी फोटोज़ में राज और शिल्पा हाथ जोड़कर खड़े नज़र आ रहे हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में राज का लुक काफी बदला-बदला लग रहा है। इस दौरान दोनों ने पीले रंग का सूट और कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। देखें तस्वीरें।

View this post on Instagram

A post shared by Jasus Here (@jasus007)

आपको बता दें कि राज कुंद्रा इन दिनों जमानत पर हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज को अश्लील फिल्मों के निर्माण और कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कई दिनों तक जेल में रहने के बाद राज जमानत पर छूटे हैं। इस केस में फंसने के बाद राज की सोशल मीडिया पर सक्रियता बंद हो गयी है। जब्कि राज पहले आए दिन फनी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते थे। लेकिन अब राज इंस्टा और ट्विटर से जा चुके हैं। जब्कि शिल्पा अब भी सोशल मीडिया पर उतनी ही एक्टिव हैं।