Move to Jagran APP

राज कुंद्रा की कंपनी के इस शख्स ने 90 अश्लील फिल्मों का किया था वितरण, पढ़ें पूरी खबर

राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म बनाने के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अश्लील फिल्म रैकेट में राज कुंद्रा के अलावा अन्य लोगों का भी हाथ है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को कानपुर के रहने वाले अरविंद श्रीवास्तव के खिलाफ काफी सबूत मिले हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 08:56 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 08:56 AM (IST)
राज कुंद्रा की कंपनी के इस शख्स ने 90 अश्लील फिल्मों का किया था वितरण, पढ़ें पूरी खबर
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा, तस्वीर- Instagram: rajkundra9

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म बनाने के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अश्लील फिल्म रैकेट में राज कुंद्रा के अलावा अन्य लोगों का भी हाथ है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को कानपुर के रहने वाले अरविंद श्रीवास्तव के खिलाफ काफी सबूत मिले हैं। क्राइम ब्रांच को आशंका है कि राज कुंद्रा की और से बनाई गईं अश्लील फिल्मों का अरविंद श्रीवास्तव वितरण करता था।

loksabha election banner

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पुलिस के करीबी सूत्रों ने बताया है कि राज कुंद्रा ने अरविंद श्रीवास्तव को अश्लील फिल्में आगे फैलाने का काम दिया हुआ था। उसने करीब 90 अश्लील फिल्मों का वितरण किया था। अरविंद श्रीवास्तव यह सभी फिल्में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में फैलाई थीं। अरविंद श्रीवास्तव ही वास्तव में राज कुंद्रा का प्रोडक्शन हाउस चला रहा था।

वह सीधे अपने खातों के बजाय पत्नी हॢषता और पिता नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव के बैंक खातों में रुपये मंगा रहा था। इन दोनों के खातों पर मार्च 2021 में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें होल्ड पर कर दिया था। अरविंद सिंगापुर में एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनी में भी काम करता है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ लुकआउट कार्नर नोटिस जारी किया हुआ है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जिस अश्लील प्रोडक्शन हाउस से जुड़े थे, उसे यश ठाकुर देख रहा था। यश ठाकुर को अरविंद श्रीवास्तव का बेहद करीबी बताया जा रहा है। यश ठाकुर के खिलाफ भी लुकआउट कार्नर नोटिस जारी है। अश्लील एप हाट शाट और हाट हिट के वीडियो भेजने पर यश ठाकुर के खाते में जो रुपये आते थे, वह वहां से होते हुए हॢषता श्रीवास्तव और नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव के खातों में पहुंचते थे। मार्च में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने इन दोनों के बैंक खातों पर कार्रवाई की थी। मुंबई पुलिस को शक है कि अरविंद श्रीवास्तव और यश ठाकुर एक ही व्यक्ति है।

आपको बता दें कि अश्लील फ़िल्म निर्माण और कारोबार के केस में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के शिकंजे में राज कुंद्रा को एक हफ्ता पूरा हो गया। 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने राज को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह क्राइम ब्रांच की कस्टडी में हैं। मंगलवार को राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी की अवधि भी समाप्त हो रही है। मंगलवार का दिन राज के लिए काफी अहम हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.