विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज बब्बर ने पूरी स्टारकास्ट के साथ देखी बेटे प्रतीक बब्बर की फ़िल्म ‘मुल्क’, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 03 Aug 2018 09:44 AM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 07:46 AM (IST)

‘फन्ने ख़ान’ और ‘कारवां’ इन दोनों फ़िल्मों के साथ ‘मुल्क’ अब दर्शकों के सामने हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ‘मुल्क’ किस तरह से..

राज बब्बर ने पूरी स्टारकास्ट के साथ देखी बेटे प्रतीक बब्बर की फ़िल्म ‘मुल्क’, देखें तस्वीरें
राज बब्बर ने पूरी स्टारकास्ट के साथ देखी बेटे प्रतीक बब्बर की फ़िल्म ‘मुल्क’, देखें तस्वीरें

मुंबई। शुक्रवार 3 अगस्त को अनुभव सिन्हा की फ़िल्म ‘मुल्क’ रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, प्रतीक बब्बर, आशुतोष राणा जैसे सितारे हैं। इस बीच गुरुवार को फ़िल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी जिसमें तमाम स्टार्स के अलावा राज बब्बर की मौजूदगी ख़ास रही। बता दें कि ‘मुल्क’ में एक बार फिर अपने अभिनय का जादू दिखाने को तैयार प्रतीक राज बब्बर के बेटे हैं। 

गौरतलब है कि राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने आज से लगभग दस साल पहले फ़िल्म ‘जाने तू या जाने न’ से अपने बॉलीवुड सफ़र की शुरुआत की थी। ‘धोबी घाट’, ‘दम मारो दम’, और ‘आरक्षण’ जैसी फ़िल्मों के लिए वो खूब सराहना बटोर चुके हैं। लेकिन, उसके बाद वो कुछ समय के लिए फ़िल्मों से गायब से हो गए। एक बार फिर वो ‘बागी 2’ से बड़े पर्दे पर लौटे हैं। इन दिनों वो अपनी फ़िल्म ‘मुल्क’ के लिए चर्चा में हैं। स्क्रीनिंग के दौरान प्रतीक कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए। इस फ़िल्म से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। 

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान कटरीना संग रैंप पर, जाह्नवी, सारा, माधुरी दीक्षित समेत ये बने गवाह, देखें तस्वीरें

‘मुल्क’ देखने प्रतीक के पिता राज बब्बर भी पहुंचे। किसी भी पिता के लिए बेटे की कामयाबी का गवाह बनना बेहद गर्व का लम्हा होता है। गर्व और ख़ुशी की वो चमक राज बब्बर के चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती है। 

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘मुल्क’ आज के समय की कहानी है। बनारस की पृष्ठभूमि पर बनी इस फ़िल्म में मुराद अली मोहम्मद के किरदार में ऋषि कपूर हैं जबकि प्रतीक बब्बर उनके भतीजे के किरदार में हैं, जो रास्ते से भटक जाता है और मारा जाता है और इसके बाद इस परिवार पर किस तरह की आफत टूट पड़ती है और यह परिवार उससे बाहर कैसे आता है? इसी ताने-बाने पर बुनी गई है फिल्म-‘मुल्क’। यह एक मुस्लिम परिवार के संघर्ष की कहानी है जो उन्हें अपनी मज़हबी पहचान की वजह से करना पड़ता है। स्क्रीनिंग के दौरान ऋषि कपूर और अनुभव सिन्हा काफी उत्साहित नज़र आये, जो आप इस तस्वीर में भी महसूस कर सकते हैं।

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए ऋषि कपूर पूरे रंग में दिखे। ‘मुल्क’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम एकता की बात की और लगातार कहा कि हमें मिलजुल कर और शान्ति से इस समस्या का हल निकालना होगा। बहरहाल, तापसी पन्नू के लिए भी ‘मुल्क’ एक अहम फ़िल्म है। ‘पिंक’ से ‘मुल्क’ तक के सफ़र में तापसी ने अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। ‘मुल्क’ उनके लिए इसलिए भी ख़ास है क्योंकि इसी 1 अगस्त को उन्होंने अपना बर्थडे मनाया है और अब 3 अगस्त को उनकी फ़िल्म रिलीज़ हो रही है। आपने देख सकते हैं इस साड़ी में तापसी कितनी खूबसूरत लग रही हैं। फ़िल्म में वो एक वकील की भूमिका में हैं। 

यह भी पढ़ें: 76 साल की आशा पारेख और 80 की वहीदा रहमान का जादू अब भी कायम, देखें तस्वीरें

बहरहाल, बॉक्स ऑफिस पर ‘मुल्क’ की राह आसान नहीं होगी। क्योंकि ‘मुल्क’ की सीधी टक्कर इसी दिन रिलीज़ हो रही दो और बॉलीवुड फ़िल्मों ‘फन्ने ख़ान’ और ‘कारवां’ से है। ‘फन्ने ख़ान’ में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव जैसे सितारे हैं तो इरफ़ान ख़ान के चाहने वाले भी उनकी फ़िल्म ‘कारवां’ के लिए उत्साहित हैं। इन दोनों फ़िल्मों के साथ ‘मुल्क’ अब दर्शकों के सामने हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ‘मुल्क’ किस तरह से दर्शकों के बीच पैठ बनाती है!