विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raid 2 Teaser: अमय पाठक के रचे चक्रव्यूह से कैसे बचेंगे दादा भाई? Ajay Devgn की रेड 2 का आ गया धांसू टीजर

Published: Fri, 28 Mar 2025 12:17 PM (GMT+05:30)

साल 2018 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म रेड अजय देवगन के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक ...और पढ़ें

रिलीज हुआ रेड 2 का टीजर/ फोटो- Youtube
रिलीज हुआ रेड 2 का टीजर/ फोटो- Youtube

HighLights

  1. रेड 2 का दमदार टीजर हुआ आउट
  2. इस तारीख को थिएटर में रिलीज होगी फिल्म
  3. इस बार पांडव ने रचा चक्रव्यूह?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) इंडियन रेवेन्यू ऑफिसर डिप्टी कमिश्नर अमय पाठक बनकर एक बार फिर से बड़ी रेड मारने के लिए तैयार हैं। बड़े-बड़े आर्थिक अपराध जांच पर आधारित फिल्म रेड 2 को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार अपडेट सामने आ रहे थे। कुछ दिनों पहले मुंबई की सड़कों पर इस फिल्म के विलेन दादा भाऊ उर्फ रितेश देशमुख का एक बहुत बड़ा कट आउट लगा था। 

रेड 2 की रिलीज की एक्साइटमेंट के बीच अब हाल ही में मेकर्स ने अजय देवगन, सौरभ शुक्ला और रितेश देशमुख स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें अमय पाठक का भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ऐसा चक्रव्यूह रचेंगे, जिससे निकलना नामुमकिन होने वाला है। क्या पहले से ज्यादा दमदार है रेड 2 का टीजर, चलिए जानते हैं। 

4200 करोड़ सीज करने के बाद 75वीं रेड मारेगा अमय पाठक

रेड 2 के टीजर की शुरुआत होती है ताऊ जी उर्फ सौरभ शुक्ला के साथ, जिनको उनका भतीजा समझाता है कि टैक्स का मामला फाइल देकर तभी के तभी सुलझ जाता था, क्या जरूरत थी इनकम टैक्स ऑफिसर के लिए राजा जी का बल बुलाने की। इसके बाद ताऊ जी बोलते हैं कि अब न जाने किसकी जिंदगी झंड कर रहा होगा वहां पाठक। यही से दूसरे शहर में दमदार एंट्री होती है इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पाठक (Ajay Devgn) की। 

यह भी पढ़ें: Raid 2: अजय देवगन की 'रेड 2' को मिल गया खलनायक! फिल्म में हुई इस एक्टर की एंट्री

दूसरे शहर में ट्रांसफर के बाद अमय पाठक के निशाने पर आते  दादा भाऊ, जिसके घर पर अमय पाठक 75वीं रेड डालते हैं। दोनों के बीच रेड 2 के टीजर में कई दमदार डायलॉग बोले गए हैं, जैसे 'पांडव कब से चक्रव्यूह रचने लगे? जिसका जवाब देते हुए अजय देवगन कहते हैं कि 'किसने कहा मैं पांडव हूं' मैं तो पूरी की पूरी महाभारत हूं'।  

Video Credit- Youtube

टीजर देखकर बढ़ी फैंस की बेकरारी

रेड 2 का टीजर शेयर करने के साथ ही अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, "74 रेड 4200 करोड़। इस बार बाजी होगी सबसे बड़ी। रेड 2 के टीजर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "रितेश देशमुख की प्रेजेंस पूरी ऑडियंस को हैरान कर देगी"। दूसरे यूजर ने लिखा, "इसमें कोई संदेह नहीं कि यह फिल्म सबसे बेहतरीन और सबसे बड़ी सुपरहिट होगी, ऐसी बेहतरीन कहानी वाली फिल्में देखने में मजा आता है, वो भी सिनेमा घर में"।

raid 2 teaser

Photo Credit- Instagram 

एक और अन्य यूजर ने लिखा, "यो-यो हनी सिंह वो भी अजय देवगन और रितेश के साथ, मुझे लगता है कि ये बेस्ट ट्रायो है"। अजय देवगन और रितेश देशमुख रेड 2, 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके अलावा वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें: Raid 2 Release Date: छापेमारी करेगा 'बाजीराव सिंघम', Ajay Devgn की रेड 2 को फाइनली मिल गई रिलीज डेट