विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raghav- Parineeti Wedding: विदाई पर फूट-फूटकर रोईं परिणीति चोपड़ा, प्रियंका भी सोशल मीडिया पर हुईं भावुक

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 25 Sep 2023 01:56 PM (IST)

Parineeti Chopra Bidaai Ceremony इश्कजादे एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी को लेकर इस वक्त सुर्खियों में हैं। ...और पढ़ें

Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding / Photo- Instagram
Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding / Photo- Instagram

HighLights

  1. विदाई के वक्त नहीं रुके परिणीति के आंसू
  2. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा भी हुईं भावुक
  3. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा बने हमसफर

नई दिल्ली, जेएनएन। Raghav- Parineeti Wedding: परिणीति चोपड़ा की जिंदगी का नया चैप्टर शुरू हो चुका है। वह आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा से शादी के बंधन में बंधने के बाद फाइनली 'मिसेज चड्ढा' बन चुकी हैं। 24 सितंबर को उदयपुर के 'द लीला पैलेस' होटल में इस कपल की ग्रैंड वेडिंग हुई।

शादी के दौरान की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई। राघव-परिणीति की शादी में हिंदी सिनेमा से लेकर राजनेताओं ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। अब हालिया रिओर्ट्स की मानें तो जब परिणीति चोपड़ा की विदाई का समय आया तो एक्ट्रेस अपने आंसूओं को नहीं रोक पायी।

विदाई के समय परिणीति चोपड़ा के नहीं रुके आंसू

परिणीति चोपड़ा की शादी से कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं। पोस्ट वेडिंग उनकी राघव चड्ढा के साथ एक फोटो सामने आई, जिसमें उन्होंने पिंक रंग की शिमरी साड़ी पहनी हुई है। हाथों में पिंक चूड़ा पहन, मांग में सिंदूर लगाईं परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब फिल्मफेयर ने एक्ट्रेस की विदाई की कुछ डिटेल्स शेयर करते हुए बताया कि अपने मायके को छोड़ते हुए परिणीति चोपड़ा की आंखें नम हो गई।

यह भी पढ़ें: Parineeti-Raghav Wedding Photos: राजनेता से अभिनेता तक, इन लोगों ने दी कपल को बधाई, प्रियंका ने लिखा खास मैसेज

उनकी रिपोर्ट्स की मानें तो मिशन रानीगंज एक्ट्रेस विदाई के दौरान अपने परिवार के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं। सिर्फ परिणीति ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता और दोनों भाई शिवांग और सहज सहित चोपड़ा परिवार भी काफी भावुक हो गया था।

प्रियंका चोपड़ा भी हुईं भावुक

प्रियंका चोपड़ा अपने कमिटमेंट की वजह से कजिन परिणीति चोपड़ा की शादी अटेंड करने इंडिया नहीं आ सकीं, लेकिन इस कपल को वेडिंग से पहले और बाद में अपनी ब्लेसिंग्स देने में प्रियंका चोपड़ा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। परिणीति चोपड़ा ने जैसे ही अपनी शादी की फोटोज पोस्ट की, तो उस पर देसी गर्ल ने तुरंत बधाई देते हुए लिखा, "मेरी दुआएं हमेशा साथ हैं"।

इसी के साथ प्रियंका ने दिल, फायर और शाइनी आंखों वाला इमोजी पोस्ट किया। बहन परिणीति की शादी की खुशी तो प्रियंका चोपड़ा ने व्यक्त की, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक रोने वाला इमोजी भी पोस्ट किया, जिससे वह इस मोमेंट पर कितनी भावुक हैं, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Parineeti- Raghav Wedding Photos: परिणीति ने अपनी शादी की चुनरी पर लिखवाया ये खास शब्द, क्या आपने किया नोटिस?