आकाश-श्लोका की शादी में राधिका मर्चेंट का भी जलवा कम नहीं था, देखिये इनके खूबसूरत अंदाज़
आकाश-श्लोका की शादी में जहां एक तरफ अम्बानीज़ थे तो दूसरी तरफ राधिका ने भी अपने जलवे कम नहीं बिखेरे।
मुंबई। अम्बानीज़ के घर एक महीने पहले जो शादी की शहनाइयां बजी थीं उसकी गूंज एक महीने बाद भी उतनी ही ज़ोरों से सुनाई दे रही हैं। सामने आई है आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता की शादी के फंक्शन्स में अपना अलग ही जलवा बिखेरने वालीं राधिका मर्चेंट की कुछ अनदेखी तस्वीरें। बता दें कि राधिका हैं मुकेश अम्बानी के छोटे बेटे अनंत अम्बानी की गर्लफ्रेंड।
कहा जा रहा है कि बहन ईशा अम्बानी और भाई आकाश के बाद अब अनंत भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आकाश की शादी में जहां एक तरफ अम्बानीज़ थे तो दूसरी तरफ राधिका ने भी अपने जलवे कम नहीं बिखेरे। ईशा और श्लोका की सगाई में घूमर डांस से सबकी आंखों में आईं राधिका ने आकाश-श्लोका की शादी में एक से बढ़कर एक डिज़ाइनर आउटफिट्स पहने। देखिये तस्वीरें-
संदीप खोसला द्वारा डिजाईन किये हुए इस ऑरेंज पिंक लहंगे में राधिका बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। सिल्वर-गोल्डन वर्क के परफेक्ट कॉम्बिनेशन को राधिका ने डायमंड नेकलेस, इअरिंग्स, मांगटिका और चूड़ियों के साथ कैरी किया। लाइट और परफेक्ट मेकअप भी उन पर काफी सूट हो रहा था।
पिंक और ऑरेंज कलर शादी जैसे फंक्शन के लिए बेस्ट होता है। यह बहुत ज्यादा लाउड भी नहीं होता और काफी सिंपल लुक भी नहीं देता। मिडल पार्टेड हेयरबन भी राधिका के चेहरे पर काफी सूट कर था।
यह भी पढ़ें: देखिये अम्बानी बहू श्लोका मेहता की शादी, मेहंदी और रिसेप्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें
मेहंदी अर्तिश वीणा नागदा ने भी हाल ही में अपने सोशल अकाउंट पर राधिका के साथ यह तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राधिका सिंपल रेड सूट में बिना मेकअप के दिखाई दे रही हैं। हाथों में खूबसूरत मेहंदी और सिंपल एलेगेंट स्माइल के साथ राधिका तस्वीर के लिए पोज़ दे रही हैं।
हमें राधिका का यह ऑरेंज गोल्डन लहंगा भी बहुत अच्छा लगा। गोल्डन एलीफैंट और फ्लोरल पैच के इस लहंगे को राधिका ने गोल्डन एम्ब्रोइडेड ब्लाउज के साथ कैरी किया। स्लीकी प्लेटेड दुपट्टा स्टाइल भी हमें बहुत पसंद आया। इस इंडियन लुक को राधिका ने सिल्वर गोल्डन नैकलेस मैचिंग इअरिंग्स और छोटी बिंदी के साथ मैच किया।