विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्यूड वीडियो लीक होने पर टूट गईं थीं राधिका आप्टे, कहा- ड्राइवर से लेकर वॉचमैन तक पहचान गए थे

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Fri, 21 May 2021 07:45 AM (IST)

राधिका आप्टे को उस वक्त काफी ट्रोल किया गया था जब उनका न्यूड वीडियो लीक हो गया था।राधिका ने बताया ...और पढ़ें

Image Source: Radhika Apte Official Instagram Account
Image Source: Radhika Apte Official Instagram Account

राधिका आप्टे बॉलीवुड को बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। अपनी हर फिल्म में खुद का रोल वो बहुत ध्यान से चुनती हैं, चाहे बाद में उसपर कोई कॉन्ट्रोवर्सी ही क्यों ना हो जाए। खुद को लेकर मीडिया में छाई गॉसिप और फेक न्यूज पर वो ज्यादा तवज्जो नहीं देतीं पर क्या आपको पता है राधिका के साथ एक ऐसी घटना भी घटी थी जिसने उन्हें तोड़ कर रख दिया था। दरअसल राधिका आप्टे को उस वक्त काफी ट्रोल किया गया जब उनका न्यूड वीडियो लीक हो गया था। अपने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि इससे उनपर काफी बुरा असर पड़ा था।

जब न्यूड वीडियो
 हुआ था लीक

राधिका ने बताया कि उनका जो वीडियो लीक हुआ था उनके ड्राइवर से लेकर वॉचमैन तक उन्हें उसमें पहचान गए थे। ग्रैजिया मैगजीन को दिए इंटरव्यू में राधिका ने कहा कि ‘जब “क्लीन शेव” की शूटिंग के दौरान की एक न्यूड क्लिप लीक हुई तो मुझे बुरी तरह ट्रोल किया गया और इसने मुझ पर असर डाला। मैं चार दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल सकी इसलिए नहीं कि मीडिया में क्या कहा जा रहा था बल्कि मेरे ड्राइवर, वॉचमैन और मेरे स्टाइलिस्ट के ड्राइवर ने मुझे तस्वीरों में पहचान लिया था।‘

यह सब सोचना समय की बर्बादी 


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Radhika (@radhikaofficial)

राधिका आगे कहती हैं कि ‘इसे अनदेखा करें। और कुछ भी आपके समय की बर्बादी है। इसलिए जब मैंने “पार्च्ड” के लिए कपड़े उतारे तो मुझे एहसास हुआ कि छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है।‘

'स्क्रीन पर न्यूड होना थोड़ा डराने वाला था'

फिल्म “पार्च्ड” में न्यूड सीन देने के सवाल पर राधिका कहती हैं कि ‘यह आसान नहीं था क्योंकि उस वक्त मैं अपनी बॉडी इमेज से जूझ रही थी। स्क्रीन पर न्यूड होना थोड़ा डराने वाला था। अब मैं इसे कहीं भी कर सकती हूं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Radhika (@radhikaofficial)

'मुझे पता है कि मुझे अपने शरीर के साथ क्या करना है'

वो आगे कहती हैं कि ‘बेशक फिल्म कई जगह गई और मेरे काम को सराहा गया।। मुझे सच में इस तरह के काम की जरूरत थी क्योंकि जब आप बॉलीवुड होते हैं तो आपको लगातार सलाह दी जाती है कि आपके शरीर के साथ क्या करना है। मैंने हमेशा सोच रखा था कि मैं अपने शरीर या चेहरे पर कभी कुछ नहीं करूंगी।‘ बता दें कि  राधिका आप्टे की फिल्म ‘ओके कम्प्यूटर’ हाल ही में रिलीज हुई।