विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Radhe Movie की पायरेटेड कॉपी सोशल मीडिया में बेचने पर 3 के ख़िलाफ़ FIR, जानें पूरा मामला

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 19 May 2021 02:30 PM (IST)Updated: Wed, 19 May 2021 11:31 PM (IST)

ख़ुद सलमान ख़ान ने इसको लेकर सोशल मीडिया में चेतावनी भी दी थी कि अगर पायरेसी से फ़िल्म देखने की ...और पढ़ें

Radhe Movie Piracy Three WhatsApp and Facebook Users booked. Photo- Twitter
Radhe Movie Piracy Three WhatsApp and Facebook Users booked. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान ख़ान की फ़िल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई को रिलीज़ के साथ ही पायरेसी की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ख़ुद सलमान ख़ान ने इसको लेकर सोशल मीडिया में चेतावनी भी दी थी कि अगर पायरेसी से फ़िल्म देखने की कोशिश की तो भारी पड़ सकता है। अब इस मामले में तीन वॉट्सऐप और फेसबुक यूज़र्स के ख़िलाफ़ पुलिस रिपोर्ट दर्ज़ करवायी गयी है,जिन पर फ़िल्म के पायरेटेड वर्ज़न को सोशल मीडिया में लीक करने का आरोप है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अभी इन यूज़र्स की पहचान नहीं हुई है। साइबर सेल को तीन नम्बर मिले हैं, जिनमें से दो वॉट्सऐप यूज़र्स और एक फेसबुक यूज़र का है। ये लोग फ़िल्म के पायरेटेड वर्ज़न को सोशल मीडिया में बेच रहे थे। लिंक से फ़िल्म को डाउनलोड करने के लिए एक निश्चित रकम देनी थी। बता दें कि ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज की ओर से साइबर सेल में शिकायत दर्ज़ करवायी गयी थी कि फ़िल्म के पायरेटेड वर्ज़न सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर सर्कुलेट किये जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर तीनों यूज़र्स के ख़िलाफ़ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्टर और कॉपीराइट एक्ट की विभिन्न धाराओं में पुलिस रिपोर्ट दर्ज़ की गयी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फेसबुक पर एक यूज़र ने फ़िल्म की पायरेटेड कॉपी 50 रुपये में बेचने का ऑफ़र दिया था, जिस पर ज़ी की टीम के एक सदस्य ने ख़रीदने की इच्छा जताई। एक ऐप के ज़रिए 50 रुपये का भुगतान करने के बाद इस व्यक्ति ने ज़ी टीम के सदस्य को पायरेटेड वर्ज़न का लिंक वॉट्सऐप पर भेज दिया। 

राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई 13 मई को पे-पर-व्यू मॉडल के तहत ज़ीप्लेक्स पर रिलीज़ हुई है, जहां इसे 249 रुपये में देखा जा सकता है। सलमान ने 15 मई को सोशल मीडिया के ज़रिए चेतवानी दी थी कि अगर फ़िल्म पायरेसी से देखी भी तो नुक़सान उठाना पड़ सकता है।

बता दें, पायरेसी की समस्या से फ़िल्म इंडस्ट्री वैसे तो काफ़ी समय से प्रभावित है, मगर जब फ़िल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ होती थीं, तो बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस के ज़रिए अच्छी-खासी रकम मिल जाती थी। इसलिए पायरेसी का असर उतना महसूस नहीं होता था। मगर, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर Pay Per View के आधार पर फ़िल्में रिलीज़ होंगी तो पायरेसी इनकी कमाई में बड़ी सेंध लगा सकती है। इसका अंदेशा राधे के निर्माताओं को पहले से ही था और उन्होंने इसको लेकर चेतावनी देना शुरू कर दिया था।