Move to Jagran APP

Box Office: 'रेस 3' की दूसरे हफ़्ते में एंट्री, पहले दिन ही लगा झटका, फिर भी इतने करोड़ तो पक्का

अगर 2018 में अभी तक रिलीज़ हुई फ़िल्मों की बात करें तो रेस 3 बॉक्स ऑफ़िस पर तीसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन चुकी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 04:50 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 10:41 AM (IST)
Box Office: 'रेस 3' की दूसरे हफ़्ते में एंट्री, पहले दिन ही लगा झटका, फिर भी इतने करोड़ तो पक्का
Box Office: 'रेस 3' की दूसरे हफ़्ते में एंट्री, पहले दिन ही लगा झटका, फिर भी इतने करोड़ तो पक्का

मुंबई। सलमान ख़ान की फ़िल्म 'रेस 3' दूसरे हफ़्ते में प्रवेश कर गयी है, मगर इसके साथ ही इसे झटका लगा है।पहले शुक्रवार (रिलीज़ का दिन) के मुकाबले दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में लगभग 88 फीसदी की भारी गिरावट आयी है। इस गिरावट के बावजूद दूसरे शनिवार (आज) को उम्मीद की जा रही है कि फ़िल्म 150 करोड़ का पड़ाव पार कर जाएगी।

loksabha election banner

15 जून को 'रेस 3' भारी उम्मीदों के साथ रिलीज़ हुई थी। पहले दिन ही फ़िल्म ने 29.17 करोड़ का कलेक्शन किया तो लगा जैसे बॉक्स ऑफ़िस पर नये रिकॉर्ड्स बनेंगे। ओपनिंग वीकेंड ने फ़िल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया भी, जिसमें 106.47 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। मगर, इसके बाद 'रेस 3' की रफ़्तार धीमी होने लगी। पहले सोमवार को 'रेस 3' के कलेक्शंस में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज़ की गयी और फ़िल्म ने 14.24 करोड़ ही जमा किये।

इसके बाद आंकड़े लगातार गिरते रहे। 21 जून को ख़त्म हुए पहले हफ़्ते में 'रेस 3' का कलेक्शन 144.51 करोड़ ही हो सका। 22 जून को 'रेस 3' दूसरे हफ़्ते में प्रवेश कर गयी है और ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, दूसरे शुक्रवार को 'रेस 3' के कलेक्शंस में कोई सुधार नहीं आया और फ़िल्म 3.30 करोड़ ही जमा कर सकी, जिसे मिलाकर 'रेस 3' का कुल नेट कलेक्शन 147.81 करोड़ हुआ है। 

आमतौर पर हफ़्ते के कामकाजी दिनों में फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस में गिरावट आती है और वीकेंड में कलेक्शंस बढ़ते हैं। इस हिसाब से देखें तो शनिवार और रविवार को फ़िल्म के आंकड़ों में कुछ बढ़ोत्तरी हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार (23 जून) को फ़िल्म 4-6 करोड़ के बीच कारोबार करेगी और इसके साथ ही 150 करोड़ का पड़ाव तो पार कर ही लेगी। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर धीमी हुई 'रेस 3' ने ओवरसीज़ में अच्छा कारोबार किया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फ़िल्म पहले हफ़्ते में 255.52 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। 

वैसे 'रेस 3' को बिज़नेस करने के लिए 28 जून तक का मौक़ा है, क्योंकि 22 जून को कोई फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई है। इसके बाद उसके सामने 'संजू' की चुनौती होगी, जो 29 जून को सिनेमाघरों में पहुंच रही है। राजकुमार हिरानी की इस फ़िल्म के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता को देखते हुए 'रेस 3' को मुश्किल हो सकती है।

अगर 2018 में अभी तक रिलीज़ हुई फ़िल्मों की बात करें तो 'रेस 3' बॉक्स ऑफ़िस पर तीसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। सबसे ज़्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड 'पद्मावत' के नाम है, जिसने 300.26 करोड़ जमा किये हैं, वहीं टाइगर श्रॉफ़ की 'बाग़ी2' ने 165 करोड़ का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया है। उधर, सलमान ख़ान ने अपने दर्शकों को 'रेस 3' को पसंद करने के लिए शुक्रिया बोल दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.