विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ajay Devgn के साथ आर माधवन सुपरनैचुरल थ्रिलर में आएंगे नजर, पहली बार आए एक साथ

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 13 May 2023 01:35 PM (GMT+05:30)

R Madhavan Ajay Devgn FIlm आर माधवन फिल्म अभिनेता है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। अब ...और पढ़ें

R Madhavan Ajay Devgn FIlm: आर माधवन फिल्म अभिनेता है।
R Madhavan Ajay Devgn FIlm: आर माधवन फिल्म अभिनेता है।

नई दिल्ली, जेएनएन। R Madhavan Ajay Devgn FIlm: रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट में नंबी नारायण की भूमिका निभाने वाले आर माधवन अजय देवगन की फिल्म में नजर आएंगे।आर माधवन को कोई इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। वह अपने टैलेंट के कारण काफी फेमस है। उनकी बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी अधिक लोकप्रियता है।

आर माधवन रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट में नजर आए थे

आर माधवन को हाल ही में, रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट में नंबी नारायण की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन उन्होंने ही किया था। अब खबर आई है कि वह अजय देवगन के साथ एक फिल्म में काम करने वाले हैं। खबर है कि अजय देवगन एक सुपरनैचुरल फिल्म में नजर आएंगे। इसका निर्देशन विकास बहल करने वाले हैं। तभी यह खबर भी आई है कि आर माधवन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

आर माधवन और अजय देवगन एक-दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे

यह पहली बार है, जब आर माधवन और अजय देवगन एक-दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म अभी प्रोडक्शन के स्तर पर है और यह जल्द शूट होना शुरू होगी। यह फिल्म मुंबई, मसूरी और लंदन में शूट होगी। आर माधवन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। वह जल्द मिरेकल मैन जीडी नायडू की भूमिका भी निभाते नजर आएंगे। जीडी नायडू को एडिशन ऑफ इंडिया कहा जाता है। हाल ही में, फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय देवगन की फिल्म भोला हुई थी रिलीज

अजय देवगन ने कई फिल्मों में काम किया है। वह बॉलीवुड के सफल कलाकारों में से एक है। उनकी हाल ही में, फिल्म भोला रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यवसाय किया था। फिल्म में तब्बू की भी अहम भूमिका थी। वह इसे लेकर काफी खुश भी थे।

View this post on Instagram

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

अजय देवगन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करती है अच्छा व्यापार

अजय देवगन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती है। वह फिल्म आरआरआर में भी नजर आए थे। इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड्स से भी सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट की भी अहम भूमिका थी। फिल्म ने हजारों करोड़ का व्यापर किया था।