Forbes List 2021: रश्मिका मंदाना बनीं टॉप इंस्टाग्राम सेलेब्रिटी, इस दिग्गज अदाकारा को छोड़ा पीछे
Rashmika Mandana Tops Forbes List रश्मिका आने वाले समय में बॉलीवुड फ़िल्मों गुडबाय और मिशन मजनूं में नज़र आएंगी। शांतनु बागची निर्देशित मिशन मजनूं स्पाई फ़िल्म है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा टाइटल रोल में हैं। यह रश्मिका की पहली हिंदी फ़िल्म है जो उन्होंने साइन की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अदाकारों में शामिल रश्मिका मंदाना ने अब फोर्ब्स की लिस्ट में भी अपना दमख़म दिखाया है। इस लिस्ट के अनुसार रश्मिका साउथ की सबसे लोकप्रिय अदाकारा बन गयी हैं। उन्होंने साउथ की एक और लोकप्रिय एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु को पीछे छोड़ा है। फोर्ब्स ने इंस्टाग्राम पर साउथ इंडिया के 30 सबसे प्रभावशाली सेलेब्रिटीज़ (Top 30 Most Influential Instagram Celebrities From South India) का सूची जारी की है।
यह सूची तैयार करने के लिए सेलेब्रिटीज़ के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर औसत लाइक्स, कमेंट्स, इंगेजमेंट रेट, औसत वीडियो व्यूज़ और फॉलोअर्स की संख्या जैसे फैक्टर्स को शामिल किया गया। 'Qoruz Score' इन मानदंडों के आधार पर हरेक सेलेब्रिटी को 10 में से अंक दिये।
इसमें रश्मिका ने 9.88 अंक हासिल करके टॉप किया। अर्जुन रेड्डी फेम एक्टर विजय देवरकोंडा 9.67 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आये। वहीं, केजीएफ फेम एक्टर यश का स्कोर 9.54 रहा, जबकि द फैमिली मैन 2 की एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु 9.49 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। वहीं, पांचवे स्थान पर अल्लू अर्जुन आये, जिनका स्कोर 9.46 है।
View this post on Instagram
फोर्ब्स ने यह लिस्ट तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा के सेलेब्रिटीज़ को मिलाकर तैयार की है। इसमें 30 सितम्बर तक की सोशल मीडिया पोस्ट को ही शामिल किया गया है। बता दें, रश्मिका मंदाना, अल्लू अर्जुन के साथ 17 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही पुष्पा में नज़र आएंगी। यह तेलुगु फ़िल्म हिंदी में भी रिलीज़ की जा रही है।
View this post on Instagram
रश्मिका आने वाले समय में बॉलीवुड फ़िल्मों गुडबाय और मिशन मजनूं में नज़र आएंगी। शांतनु बागची निर्देशित मिशन मजनूं स्पाई फ़िल्म है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा टाइटल रोल में हैं। यह रश्मिका की पहली हिंदी फ़िल्म है, जो उन्होंने साइन की है।
इसके अलावा गुडबाय में भी रश्मिका नज़र आने वाली हैं। इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता लीड रोल्स में हैं। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। दोनों फ़िल्में अगले साल रिलीज़ होगी। जो पहले आएगी, वही रश्मिका की बॉलीवुड डेब्यू फ़िल्म बन जाएगी। (With IANS Inputs)