Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pushpa 2: झुमका, घुंघरू, चूड़ियां और नीली पट्टू साड़ी..., क्या है अल्लू अर्जुन के 'मातंगी' अवतार की खासियत ?

    पुष्पा 2 के टीजर से पर्दा उठ गया है। फैंस बीते दो सालों से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर 8 अप्रैल को पुष्प द रूल का टीजर रिलीज किया गया। लगभग एक मिनट के इस टीजर में अल्लू अर्जुन का लुक ध्यान खींचने वाला है। आइए जानते हैं एक्टर के इस अवतार की खासियत...

    By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Mon, 08 Apr 2024 04:17 PM (IST)
    Hero Image
    क्या है अल्लू अर्जुन के 'मातंगी' अवतार की खासियत ? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा द रूल चर्चा में बनी हुई है। लंबे इंतजार के बाद 8 अप्रैल को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया। पूरे वीडियो में सबसे ज्यादा हैरान अल्लू अर्जुन के लुक ने किया। पुष्पा द राइज में एक्टर पुष्पा राज के किरदार में फुल स्वैग में नजर आए थे, लेकिन पुष्पा 2 के टीजर में वो साड़ी पहने अर्धनारीश्वर लुक में दिखाई देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में अल्लू अर्जुन का लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है। फैंस एक्टर के इस अवतार की कहानी जानने के लिए बेताब हैं।

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Teaser Out: झन्नाटेदार है 'पुष्पा: द रूल' का टीजर, अब तक नहीं देखा होगा अल्लू अर्जुन का ऐसा अवतार

    जतरा फेस्टिवल में पहुंचा पुष्पा राज

    पुष्पा 2 के टीजर की शुरुआत एक मंदिर से होती हैं। जहां जतारा मनाया जा रहा है, जो मंदिर का उत्सव होता है। इसके बाद फ्रेम में अल्लू अर्जुन की एंट्री होती है। एक्टर नील पट्टू साड़ी के साथ झुमका, घुंघरू, चूड़ियां, नथुनी और सोने के जेवर से पहने हुए नजर आते हैं। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन ने अपने शरीर पर नीले रंग बॉडी पेंट लगा रखा है।

    क्या अल्लू अर्जुन के लुक का राज

    अल्लू अर्जुन के इस अवतार को मातंगी वेश कहते हैं, जो साउथ का पॉपुलर ट्रेडिशनल कल्चर है। ये गेट-अप स्त्री- पुरुष में से कोई भी अपना सकता है। मातंगी वेश-भूषा में भक्त आंध्र प्रदेश के तिरुपति में गंगम्मा तल्ली जतारा के छठवें दिन नजर आते हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पा राज के तार चित्तूर से जुड़े हुए हैं। ऐसे में मातंगी लुक उनके रोल को मजबूती देता है।

    पुष्पा कहां हैं ?

    पुष्पा 2 से पहली बार अल्लू अर्जुन का लुक मातंगी अवतार में ही जारी किया गया था। बीते साल एक्टर के बर्थडे पर मेकर्स ने उनका एक वीडियो जारी किया था। इससे पहले फिल्म की कहानी की परतें खोलते हुए मेकर्स ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें पूछा गया कि पुष्पा कहां हैं ? इसके साथ मेकर्स ने दर्शकों को बताने की कोशिश की पुष्पा राज की जिंदगी कितनी बदल चुकी है और लाल चंदन के तस्कर से गांव वालों का हीरो बन गया है।

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2 में हुई इस बॉलीवुड सुपरस्टार की एंट्री? साउथ की कई हिट फिल्मों में लगा चुके हैं एंटरटेनमेंट का तड़का

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    पुष्पा 2: द रूल इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ श्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू, ब्रह्माजी, अनसूया भारद्वाज भी नजर आएंगे। पुष्पा 2 का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। वहीं गाने देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है।