विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंद घंटों पहले Pushpa 2 के पहले गाने की रिलीज में किया बड़ा बदलाव, जानिए कब आएगा 'पुष्पा-पुष्पा'

Published: Tue, 30 Apr 2024 05:40 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 05:41 PM (IST)

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे ...और पढ़ें

इस दिन रिलीज होगा पुष्पा 2 का पहला सॉन्ग (Photo Credit-Instagram)
इस दिन रिलीज होगा पुष्पा 2 का पहला सॉन्ग (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. जल्द रिलीज होगा पुष्पा 2 का पहला गाना
  2. रिलीज से पहले मेकर्स ने कर दिया बड़ा बदलाव
  3. अल्लू अर्जुन की फिल्म के लिए फैंस बेताब

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सुकुमार की फिल्म पुष्पा-द रूल (Pushpa- The Rule) को लेकर इस समय फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने के मिल रहा है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर पुष्पा 2 को लेकर सिने प्रेमी काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में इस फिल्म के पहले गाने पुष्पा-पुष्पा का लेटेस्ट टीजर रिलीज किया गया और उसकी रिलीज डेट का जानकारी दी गई। 

इस बीच अब पुष्पा 2 (Pushpa 2) के फर्स्ट सॉन्ग की रिलीज के चंद घंटों पहले मेकर्स की तरफ से बड़ा बदलाव किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन का ये नया गाना कब रिलीज किया जाएगा। 

जानिए अब कब रिलीज होगा पुष्पा 2 का पहला गाना

साल 2021 की रिलीज पुष्पा-द राइज ने अपार सफलता हासिल कर किसी को हैरान किया था। सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक इस मूवी की दीवानगी हर किसी पर छाई रही। ऐसे में अब करीब 3 साल बाद पुष्पा का पार्ट यानी पुष्पा-द रूल आने वाला है। हाल ही में पुष्पा 2 के पहले गाने पुष्पा-पुष्पा की रिलीज की घोषणा की गई। 

उसके अनुसार ये गाना 1 मई 2024 को सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर लॉन्च किया जाना था। लेकिन आज मेकर्स की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि पुष्पा 2 का पहला गाना अब सुबह 11 बजे की जगह शाम 5 बजकर 4 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स की तरफ से गाने की टाइमिंग को लेकर ये बड़ा फेरबदल किया गया है। 

सामने आया अल्लू अर्जुन का लेटेस्ट पोस्टर

पुष्पा पुष्पा गाने की रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन का लेटेस्ट पोस्टर भी मेकर्स की तरफ से जारी किया गया है, जो पुष्पा 2 के इस सॉन्ग का फर्स्ट लुक है।

इसको देखने के बाद फैंस फिल्म के इस गीत की रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। मालूम हो कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये मूवी इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- Pushpa 2: 'पुष्पा पुष्पा' में अल्लू अर्जुन के स्वैग ने बढ़ाईं धड़कनें, रिलीज होते ही गाने ने मचाया धमाल