विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pulwama Terror Attack: कपिल के शो में सिद्दू को देख बौखलाए लोग, और फिर...

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 17 Feb 2019 10:17 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 11:39 AM (IST)

नवजोत सिंह सिध्दू रविवार को टीवी पर आये लेकिन अब अगले हफ्ते से नहीं क्योंकि उनकी जगह...l

Pulwama Terror Attack: कपिल के शो में सिद्दू को देख बौखलाए लोग, और फिर...
Pulwama Terror Attack: कपिल के शो में सिद्दू को देख बौखलाए लोग, और फिर...

मुंबई। बीती शनिवार और की रात टीवी पर कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू को देख कर दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। हालांकि ज़्यादातर दर्शक जानते हैं कि ये पहले से रिकार्ड किया हुआ एपिसोड था जिसे दिखाना चैनल की मजबूरी थी लेकिन फिर भी लोगों ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है।

दरअसल, पुलवामा हमले के बाद सिद्धू ने कहा था कि आप इस हमले का दोष पूरे देश पर नहीं मढ़ सकते हैं। पूरे देश या किसी एक को इसका दोष देना ठीक नहीं है। यह सच है कि यह हमला कायरता है और आतंकवाद, हिंसा कहीं से भी सही नहीं है और जिसने यह सब किया है, उस सजा मिलनी ही चाहिए। सिद्धू की ये बातें वर्तमान में देश के मूड से उल्ट थीं इसलिए लोग भड़क गए और ये मांग जोर पकड़ने लगी कि शो से सिद्धू को बाहर नहीं किया गया तो वो कपिल के शो का बॉयकॉट करेंगे।

शनिवार को ही दिन ख़बर आई है कि 'ठोको ताली' कहने वाले सिद्धू को शो से बाहर कर दिया गया है और कहा गया कि उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लाया जायेगा। लेकिन इसकी चैनल या शो के निर्माता सलमान खान प्रोडक्शन की तरफ़ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। हालाँकि अर्चना की शो में एंट्री हो गई है, जिसका एक वीडियो जारी कर दिया गया है - 

अर्चना अगले हफ्ते सोन चिड़िया स्टारकास्ट और सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग प्रमोशन के लिए आने वाले सितारों के एपिसोड से सिद्धू वाली कुर्सी संभालेंगी l लेकिन ये सिर्फ दो एपिसोड के लिए होगा, जो वो पहले ही शूट कर चुकी हैं l 

सोशल मीडिया पर ये बात जोरों से ट्रेंड कर रही हैं कि चैनल को देखना ( unsubscribe Sony TV ) बंद कर दो। दर्शक ऑफिशियल कन्फर्मेशन चाहते हैं। लोगों का कहना है कि वो सिद्धू का पाकिस्तान और इमरान खान प्रेम जानते हैं लेकिन उन्हें कोई भरोसा नहीं है। दर्शकों की कुछ प्रतिक्रिया यहाँ पढ़ लीजिये-