Me too: प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए उठाया यह कदम
मी टू कैंपेन के तहत बॉलीवुड के नामचीन कलाकारों पर आरोप लगे और कई को फिल्म छोड़ना पड़ी और अपने पद से भी हाथ धोना पड़ा।
आर. कुमार गुप्ता, मुंबई। तनुश्री दत्ता मामले के बाद मी टू के एक के बाद एक के सामने आए। इसमें कई दिग्गज अभिनेताओं के नाम के खुलासे हुए। इस कारण किसी को फिल्म से हाथ धोना पड़ा तो किसी को पद से हटाया गया। इसलिए मी टू कैंपेन को लेकर और महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रोडूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने हाल ही में अहम बैठक करके एक अहम निर्णय लिया है।
इसमें नया कानून पारित किया गया कि अब महिलाओं के काम करने के स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न पर तुरंत संज्ञान में लिया जाएगा और इसके लिए भारत सरकार के बने कानून पोश 2013 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मी टू अभियान के अंतर्गत बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों और महिला कलाकारों ने पोल खोल कर कई निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। जिसके चलते बॉलीवुड सकते में था और अब प्रोडूसर्स गिल्ड आफ इंडिया में भी इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए यौन दुराचारियों को नहीं छोड़ने की बात कही। और काम करने की जगहों पर महिलाओं के साथ सम्मान के साथ बर्ताव करने की बात कहते हुए उन्हें सुरक्षा देने वाले बने कानून की पालन करने की बात कही।
इस बारे में बताते हुए प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और विद्या बालन के पति और निर्माता सिद्धार्थ राय कपूर कहते हैं, 'मेरे लिए यह बहुत सुखद बात रही कि बैठक में सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि महिलाओं के साथ होने वाले यौन दुराचार के विरुद्ध कड़ी से कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि काम के दौरान महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न पर रोक लग सके। जिसके चलते हम सरकार द्वारा बनाए गए कानून पोश 2013 का कड़ाई से पालन करवाएंगे।'
यह भी पढ़ें: ससुर जी ने बाजीराव अंदाज में किया है बहू दीपिका का स्वागत, मस्तानी को भवनानी बनाकर
यह भी पढ़ें: दीपिका रणवीर को मिल रही हैं बधाईयां, अनुष्का निकली सबसे आगे