Move to Jagran APP

प्रियंका निक जोनास का एक और रिसेप्शन विदेश में हुआ, देसी गर्ल ने सास-ससुर का किया धन्यवाद

प्रियंका और निक जोनास ने पिछले साल 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैेलेस में शादी की थी। इससे पहले पिछले साल अगस्त में मुंबई में दोनों ने सगाई की रस्म निभाई थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 01:25 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 11:28 PM (IST)
प्रियंका निक जोनास का एक और रिसेप्शन विदेश में हुआ, देसी गर्ल ने सास-ससुर का किया धन्यवाद
प्रियंका निक जोनास का एक और रिसेप्शन विदेश में हुआ, देसी गर्ल ने सास-ससुर का किया धन्यवाद

मुंबई। प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनास अब शादी के बाद एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन में भव्य शादी का आयोजन किया गया था। इसके बाद दिल्ली में रिसेप्शन हुआ था जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। इसके बाद मुंबई में भी रिसेप्शन रखा गया था। इसके बाद एक और रिसेप्शन हुआ है जिसके बारे में प्रियंका चोपड़ा ने खुद जानकारी दी है।

loksabha election banner

जी हां, जोधपुर में भव्य शादी करने के बाद दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन देने के बाद अब प्रियंका निक जोनास का एक और रिसेप्शन हुआ। यह रिसेप्शन Charlotte, North carolina में हुआ। इस बारे में प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी है। प्रियंका ने इस पोस्ट के जरिए अपने ससुर पॉल केविन और सासु मां डेनिस जोनास का धन्यवाद किया है। आपको बता दें कि, प्रिंयका के ससुर पॉल केविन अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर हैं। वहीं सास डेनिस जोनस एजुकेशन फील्ड से जुड़ी रही हैं। 

 

View this post on Instagram

Fam jam. Thank you @nelliessouthernkitchen @mamadjonas @papakjonas for a wonderful reception! We love you! This was amazing ❤️💋😍

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

यह भी पढ़ें: मुंबई पुलिस के उमंग शो में सितारे उतरे जमीं पर, शाहरुख़, अक्षय, आलिया, रणबीर सहित पहुंचे ये स्टार्स

आपको बता दें कि, प्रियंका और निक जोनास ने पिछले साल 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैेलेस में शादी की थी। इससे पहले पिछले साल अगस्त में मुंबई में दोनों ने सगाई की रस्म निभाई थी।  

यह भी पढ़ें: बेटी सारा के साथ काम करने को लेकर पापा सैफ ने खोला राज

हमने आपको बताया था कि, दिल्ली और मुंबई के बाद प्रियंका और निक अब अपने हॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए भी लॉस एंजेल्स में भी एक खास रिसेप्शन रखने वाले थे। जो तस्वीर प्रियंका ने शेयर की है वह इस रिसेप्शन की ही है। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जोनास द स्काई इज़ पिंक से वापसी करेंगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.