'मुझे मरना नहीं था उस घर में', प्रियंका जग्गा का बिग बॉस पर बड़ा आरोप, देखें वीडियो!
प्रियंका का दावा है कि घर से निकलने के लिए ही उन्हें हंगामा करना पड़ा। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें सीक्रेट रूम से घर के अंदर जाना ही नहीं चाहिए थे।
मुंबई। ऐसा लगता है कि बेघर होने के बाद प्रियंका जग्गा म्यूज़ अब बिग बॉस के बदला ले ही हैं। प्रियंका ने घर से बाहर आकर बिग बॉस के बारे में कुछ ऐसी बातें बोली हैं, जो इस शो के कांसेप्ट पर ही सवाल खड़ा कर रही हैं। प्रियंका ने दावा किया है कि वो काफी बीमार थीं, फिर भी उन्हें डॉक्टर उपलब्ध नहीं करवाया गया और अपनी जान बचाने के लिए उन्हें घर छोड़ना पड़ा।
प्रियंका का एक वीडियो भी अब सामने आया है, जिसमें वो बता रही हैं कि उन्हें जबरन शो में शामिल किया जा रहा था। लगभग 6 मिनट के इस वीडियो में प्रियंका कहती दिख रही हैं कि उनकी तबीयत बहुत ख़राब है इसलिए उन्हें घर छोड़ना पड़ा है। उन्होंने बिग बॉस पर आरोप लगाया है कि घर में उन्हें डॉक्टर नहीं दिया गया। मनु पंजाबी की दवाइयां खाकर काम चला रही थी। प्रियंका का दावा है कि घर से निकलने के लिए ही उन्हें हंगामा करना पड़ा। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें सीक्रेट रूम से घर के अंदर जाना ही नहीं चाहिए थे। ये उनकी सबसे बड़ी भूल है, लेकिन सलमान सर के ज़ोर देने पर उन्हें अंदर जाना पड़ा।
इसे भी पढ़ें- सलमान ख़ान ने बुलाया अपने घर, तो सोनाक्षी सिन्हा ना कर सकीं इंकार
इससे पहले वो दावा कर चुकी थीं कि यह ये रिएलिटी शो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है। उनसे जब सोशल मीडिया में यह पूछा गया कि वह काफी ब्लो द बेल्ट खेली हैं तो उन्होंने अपने जवाब में कहा कि इसकी वजह यह है कि उन्हें इसी तरह खेलने के लिए बिग बॉस में पैसे मिले थे। यह पहली बार नहीं है, जब बिग बॉस के बारे में यह ख़बर सामने आयी है कि यह रियलिटी शो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड होता है।
इसे भी पढ़ें- ऐसा क्या कहा प्रियंका जग्गा ने कि बर्दाश्त नहीं कर सके सलमान और कर दिया घर से बाहर बताते चलें कि सलमान ख़ान ने प्रियंका जग्गा को शो से बाहर इसलिए निकाला, क्योंकि वीकेंड का वार एपिसोड में वो अपनी ग़लती स्वीकार करने की बजाय दूसरों की गल्तियां गिनवा रही थीं और काफी रुड बिहेव भी कर रही थीं। आख़िरकार सलमान को यही रुख़ इख्तियार करना पड़ा। इसके बाद प्रियंका लगातार सोशल मीडिया में बिग बॉस के बारे में 'ब्लो द बेल्ट' बातें कर रही हैं।