प्रियंका चोपड़ा बनेंगी शाही शादी की मेहमान, ब्रिटेन के प्रिंस से हो रही हॉलीवुड फ्रेंड की वेडिंग
प्रिंस हैरी के साथ मेगन की दूसरी शादी होगी। प्रियंका चोपड़ा शादी में मेगन की ब्राइड्समेड बन सकती हैं।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेहद ख़ुश हैं। हो भी क्यों ना, आख़िर उनकी ख़ास दोस्त की शादी ब्रिटेन के प्रिंस हैरी से होने जा रही है। प्रियंका ने अपनी इस ख़ुशी को इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीर शेयर करके ज़ाहिर किया है।शादी के दिन नज़दीक हैं, लेकिन प्रियंका को शॉपिंग करने का वक़्त नहीं मिला है।
प्रियंका की मेगन मर्कले की पिछले साल ब्रिटेन के प्रिंस हैरी के साथ सगाई हुई थी, जिसका एलान 27 नवंबर को किया गया था। तब प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इस ख़ुशी को साझा करते हुए लिखा था- Congratulations my girl Meghan and Prince Harry. I am so happy for you Meg. You deserve the best always. Keep smiling that infectious smile. प्रियंका के बधाई देने के अंदाज़ से आप समझ सकते हैं कि वो मेगन की कितनी क़रीबी दोस्त हैं।
शादी अगले महीने होने वाली है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा को तैयारियां भी करनी हैं। मीडिया में आ रही ख़बरों की मानें तो प्रियंका ने अभी तक कपड़ों का भी चयन नहीं किया है, जबकि शादी में एक महीने से भी कम का वक़्त रह गया है। प्रियंका के साथ मेगन की दोस्ती क़रीब तीन साल पुरानी है।
प्रियंका के इंस्टाग्राम एकाउंट से भी ज़ाहिर होता है कि मेगन के साथ उनकी दोस्ती ख़ास है। Meghan Markle अमेरिकन एक्ट्रेस और ह्यूमेनिटेरियन हैं। प्रिंस हैरी और Meghan 2016 से रिलेशनशिप में हैं। मेगन प्रिंस हैरी से तीस साल बड़ी हैं। वो 36 साल की हैं और उनका जन्म लॉस एंजेलिस में अगस्त 1981 में हुआ था। प्रिंस हैरी के साथ मेगन की दूसरी शादी होगी। इससे पहले मेगन एक्टर और प्रोड्यूसर Trevor Engelson के साथ 2004 से 2011 तक रिलेशनशिप में रही थीं। सितंबर 2011 में दोनों ने शादी की और 2013 में तलाक़ हो गया।
Girls just wanna have fun.. @meghanmarkle @mubinarattonsey #LAlife
प्रिंस हैरी के बारे में मेगन ने पहली बार सितंबर 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान बात की थी। मेगन ने कहा था कि दोनों एक-दूसरे को प्यार करते हैं और काफ़ी ख़ुश हैं। शादी के बाद मेगन ने एक्टिंग करियर छोड़कर सिर्फ़ ह्यूमेनिटी के लिए काम करेंगी। प्रिंस हैरी के साथ उनकी मुलाक़ात एक ब्लाइंड डेट पर हुई थी, जिसे दोनों के कॉमन फ्रेंड ने ऑर्गनाइज़ किया था। लीगल ड्रामा सूट्स में वो राशेल ज़ेन का किरदार प्ले करती रही हैं।
साई-फाई थ्रिलर फ्रिंज में उन्होंने स्पेशल एजेंट एमी जेसप का किरदार प्ले किया, जो काफ़ी लोकप्रिय हुआ। मेगन ख़ुद को फूडी मानती हैं और उनकी इस आदत को सूट्स में उनके किरदार राशेल ज़ेन के ज़रिए दिखाया गया था। चर्चा ये भी है कि प्रियंका चोपड़ा शादी में मेगन की ब्राइड्समेड बन सकती हैं।