न्यूयॉर्क में ख़त्म हुआ 'क्वांटिको 3' का शेड्यूल, देखिये कैसे बीताया प्रियंका चोपड़ा ने अपना आख़िरी दिन
स्टाइलिश कोट और ब्लैक ऑउटफिट पहनकर प्रियंका न्यूयॉर्क की सड़कों पर स्नोफॉल का मज़ा ले रही हैं-
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से न्यूयॉर्क में थीं जहां वो अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'क्वांटिको 3' की शूटिंग कर रही थीं और अब उन्होंने यहां से अपना पैकअप कर लिया है। इस शेड्यूल को ख़त्म करके प्रियंका ने इस रैपअप को अपने ही अंदाज़ में सेलिब्रेट भी किया।
अपनी हर छोटी-मोटी चीज़ों को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाली प्रियंका ने इस छोटे से सेलिब्रेशन की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। आपको बता दें कि प्रियंका ने न्यूयॉर्क की बर्फ़बारी को को भी एन्जॉय किया। स्टाइलिश कोट और ब्लैक ऑउटफिट पहनकर प्रियंका न्यूयॉर्क की सड़कों पर स्नोफॉल का मज़ा ले रही हैं-
यह भी पढ़ें- 'बत्ती गुल मीटर चालू' के सेट्स पर चालू है शाहिद और श्रद्धा की मस्ती भी, देखिये तस्वीरें
प्रियंका ने क्वांटिको की कास्ट और क्रू के साथ यहां रात को छोटी सी पार्टी भी की जहां उन्होंने डांस भी किया और तस्वीरों एक लिए जमकर पोज़ भी दिया। आपको बता दें कि प्रियंका 'क्वांटिको' सीरीज़ के तीनों सीजन में थीं और हॉलीवुड की जनता ने उन्हें बहुत पसंद किया है।
देखिये, प्रियंका की इस पार्टी के सेलिब्रेशन का छोटा सा वीडियो, जिसमें प्रियंका अपने बॉयज गैंग के साथ पार्टी का मज़ा ले रही हैं।
वैसे, 'क्वांटिको 3' के अलावा सुना है प्रियंका ने हॉलीवुड की दो फ़िल्में भी साइन की हैं जिसमें से एक रोमाटिक फ़िल्म है और एक एक्शन। हालांकि, इस बारे में अब तक प्रियंका की तरफ से कोई पुष्टि नहीं आई है। आपको बता दें कि न्यूयॉर्क के बाद 'क्वांटिको' की पूरी टीम Ireland जा रहे हैं जहां, इस शो के कुछ आख़िरी एपिसोड्स शूट होंगे।
बॉलीवुड फ़िल्मों की बात की जाए तो प्रियंका पिछली बार 'जय गंगाजल' में दिखाई दी थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई।