निक जोनस के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ये रोमांटिक वीडियो, लिखा- LOVE YOU JAAN
यंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने सोमवार को अपना 27वां जन्मदिन मनाया। निक के इस खास दिन को और खास बनाया उनकी पत्नी ने।
नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना 27वां जन्मदिन मनाया। निक के इस खास दिन को और खास बनाया उनकी पत्नी ने। क्योंकि निक ने प्रियंका का जन्मदिन बहुत खास तरीके से मनाया था ऐसे में फैंस ये देखने का इंतजार था कि प्रियंका, निक के जन्मदिन पर क्या खास करेंगी।
पति की जिंदगी के इस खास दिन पर प्रियंका ने उन्हेंं बड़े ही लविंग अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों के हैप्पी और रोमांटिक मूमेंट्स नजर आ रहे हैं। पूरे वीडियो में दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे। इस वीडियो में निक और प्रियंका की शादी से लेकर उनके कॉन्सर्ट तक तस्वीरें हैं।
वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, मेरी जिंदगी की रौशनी। तुम्हारे साथ हर दिन बीते हुए दिन से अच्छा होता है। तुम दुनिया की हर खुशी डिजर्व करते हो। मेरे होने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे जान। लव यू। प्रियंका के वीडियो में निक ने भी कमेंट करते हुए दिल बनाए हैं।
View this post on Instagram
निक के बर्थडे पर दोनों की एक और फोटो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका बड़े प्यार से निक के कंधे पर सिर रखकर केक को निहारती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने पति के जन्मदिन पर उनके एल्कोहल ब्रांड विला वन क बोतल जैसा केक बनवाया है।