Move to Jagran APP

Nick Jonas के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया मज़ेदर वीडियो, देखें दोनों के अनसीन रोमांटिक मोमेंट्स

प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस ख़ास दिन पर प्रियंका ने उनके लिए एक ख़ास वीडियो बनाया है। Photo- Priyanka Insta

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 02:27 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 03:00 PM (IST)
Nick Jonas के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया मज़ेदर वीडियो, देखें दोनों के अनसीन रोमांटिक मोमेंट्स
Nick Jonas के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया मज़ेदर वीडियो, देखें दोनों के अनसीन रोमांटिक मोमेंट्स

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस ख़ास दिन पर प्रियंका ने उनके लिए एक ख़ास वीडियो बनाया है जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में निक की ज़िंदगी से जुड़ी कई यादें हैं।

loksabha election banner

सिंगर के कॉन्सर्ट से लेकर, प्रियंका के साथ मौज मस्ती तक....एक्ट्रेस ने निक के जीवन के तमाम खूबसूरत पहलुओं को इस वीडियो में कैद किया है। वीडियो में निक कभी खुलकर देसी तरीके से डांस करते दिख रहे हैं तो कभी कूल बनकर स्टेज पर खड़े हैं। कुल मिलाकर वीडियो काफी एंटरटेनिंग है। वीडियो शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है ‘हैप्पी बर्थडे माय लव’। प्रियंका की वीडियो पर कटरीना कैफ ने भी कमेंट कर निक को बर्थडे विश किया है।

 

View this post on Instagram

So grateful you were born. Happy birthday my love. 😍❤️🎉 @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

वैसे निक जोनस और प्रियंका के बीच कैमिस्ट्री की बात करें तो दोनों बॉलीवुड और हॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल में से एक हैं। दोनों जब भी साथ में होते हैं तो हर किसी की निगाह इन्हीं पर होती है, दोनों जहां भी साथ में पहुंचते हैं वहां महफिल लूट लेते हैं फिर चाहें वो पार्टी हो या कोई फंक्शन। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं, एक दूसरे के लिए कितने ख़ास हैं ये वो कई मौकों पर ज़ाहिर कर चुके हैं। निक की बात करें तो वो जितने अच्छे सिंगर हैं, उतने ही अच्छे वो पति हैं। निक प्रियंका का काफी ध्यान रखते हैं। दोनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ बहुत अच्छे से मैनेज करते हैं।

 

View this post on Instagram

My forever guy...so grateful for you @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

आपको बता दें कि कई इंटरव्यूज़ में प्रियंका ये बता चुकी हैं कि निक भले ही विदेशी हैं पर उनका दिल बिल्कुल देसी है। उन्हें भारत का कल्चर बहुत पसंद है। प्रियंका को निक में उनके पापा की झलक दिखती है इसलिए वो उनसे इतना प्यार करती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.