विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Priyanka Chopra की इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर 'दादी के नुस्खे' ने बचाई लाज, सादगी ने जीता दुनिया का दिल

Published: Tue, 13 Jan 2026 11:11 AM (IST)

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जिस तरह से वह इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के बाद ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर काम आया दादी का नुस्खा / फोटो- Instagram

प्रियंका चोपड़ा को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर काम आया दादी का नुस्खा / फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ एक आइकॉन हैं, बल्कि सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा है। बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड तक अपने कदम जमाने वालीं प्रियंका ने विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। हालांकि, वह जहां भी गईं, वहां अपने देश और यहां की महत्वता को कभी नहीं भूली।

बीते दिन प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का हिस्सा बनीं, जहां वह प्रेजेंटर भी थीं। हालांकि, रेड कारपेट पर कॉन्फिडेंटली वॉक करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने दादी का एक ऐसा नुस्खा अपनाया, जिसने फैंस को हैरान भी किया, लेकिन उनके चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान भी आ गई।

इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर दादी के नुस्खे को किया प्रमोट

प्रियंका चोपड़ा अपनी जड़ों से कितनी जुड़ी हुई हैं, इसके कई उदाहरण हम देख चुके हैं। हाल ही में एक बार फिर से ग्लोबल आइकॉन ने अपने देसी अंदाज से सबका दिल जीत लिया। दरअसल, 'वाराणसी' एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिहाइंड द सींस का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गोल्डन ग्लोब 2026 के लिए तैयार हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को बॉलीवुड में नहीं मिला वो मुकाम? हॉलीवुड स्टार ने 'देसी गर्ल' पर दिया ये बड़ा बयान

नेवी ब्लू रंग के डियोर गाउन और ओपन वेवी हेयर में प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। उनसे नजरें हटाना सिर्फ फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि निक जोनस के लिए भी काफी मुश्किल था। तैयार होने के बाद जब प्रियंका वेन्यू पर निक का हाथ थामें पहुंची, तो वहां पर एक्ट्रेस और उनके पति को रोककर मीडिया ने सवाल किए। इस दौरान प्रियंका की आंखों में पानी आ गया। मेकअप आर्टिस्ट की मदद न लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अपने कपड़ों में से टिश्यू निकाला और कहा, "मेरे पास मेरा ट्रस्टेड टिश्यू है। हमारी दादियों ने हमें अच्छा सिखाया है।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फैंस के दिलों को छू गई प्रियंका चोपड़ा की ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी में जिस कॉन्फिडेंस के साथ विदेशो मीडिया को हमारी दादी के नुस्खे के बारे में बताया, वह छोटा सा जेस्चर फैंस के दिलों को छू गया। एक यूजर ने लिखा, "इस तरह के BTS के लिए ही हम जीते हैं। आप दोनों को ढेर सारा प्यार।" दूसरे यूजर ने लिखा, "दादी वाली लाइन..ओह गॉड। आप कितनी ज्यादा होमी हो डीवा।"

priyanka chopra tissue

एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप दोनों को एक साथ देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है। ये किसी फेयरीटेल से कम नहीं लगता।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "लास्ट में हिंदी के शब्दों से आपने कमाल ही कर दिया।"

यह भी पढ़ें- Golden Globes 2026: रेड कार्पेट पर हॉलीवुड का टशन, इन सितारों ने अपने खास अंदाज से जीता सभी का दिल